Home Jharkhand 18 सौ 57 में छोटा नागपुर से आजादी के महानायक शेख भिखारी...

18 सौ 57 में छोटा नागपुर से आजादी के महानायक शेख भिखारी बिहारी टिकैत उमराव:- मुजम्मिल

किस्को/लोहरदगा: जिले के किस्को मुख्य चौक पर स्थित मैदान में शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमराव सिंह की सहादत दिवस प्रखंड अध्यक्ष साकिर हुसैन अंसारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा अल्पसंख्यक समिति के जिलाध्यक्ष ऐनुल अंसारी मुख्य रूप से उपस्थित हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झामुमो जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने कहा कि दोनों वीर योद्धा शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमराव सिंह की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में शहीद शेख भिखारी को टिकैत उमराव सिंह ने काफी अहम भूमिका निभाई थी जिसका जीता जागता परिणाम है कि वर्तमान समय में देश के लोग अमन व सुकून के साथ जीवन यापन कर रहे हैं। कहा देश को लूटने वाले अंग्रेज हुकूमत को इन दोनों वीर योद्धाओं ने घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। वहीं झामुमो अल्पसंख्यक समिति के जिलाध्यक्ष ऐनुल अंसारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार दोनों वीर योद्धा अमर शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमराव सिंह के सम्मान में गंभीरता पूर्वक सम्मान देते हुए सम्मानित करने का सराहनीय योगदान कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि सरकार से जिले में इन दोनों योद्घाओं के नाम पर खेल मैदान का नामकरण करे व जिले के सभी प्रखंड क्षेत्र में दोनों वीर योद्धाओं के नाम पर स्कूलों में शिक्षा के क्षेत्र में इन दोनों के सम्मान में गंभीरता दिखाए इसकी मांग मुख्यमंत्री से किया जाएगा। कार्यक्रम के उपरांत क्षेत्र के गरीब असहाय वृद्ध एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। मौके पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय उरांव, केन्द्रीय कार्य समिति सदस्य हाजी समसुद्दीन अंसारी, केन्द्रीय कार्य समिति सदस्य सुखदेव उरांव, मुखिया सुखमनी लकडा़, युवा नेता शंकर उरांव, भरत गोप, सहादत अंसारी, लाल सुधीर नाथ शाहदेव, विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Share this:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

fmovies moviesjoy 123 tv shows 123 tv shows hd 123moviesfree 123movie watch tv shows free online watch tv shows online watch anime online free watch movies online free watch free tv series watch free movies online myflixer flixtor watch series online swatchseries soap2day watchmovieshd watchserieshd