Home Jharkhand आजसू का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न। कलीम खान लगातार चौथी बार...

आजसू का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न। कलीम खान लगातार चौथी बार बने प्रखंड अध्यक्ष।

कुडू – लोहरदगा : प्रखंड के टाटी स्थित नर्सरी परिसर में बुधवार 17 मार्च को प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक कमल किशोर भगत, पूर्व प्रत्यासी नीरू शान्ति भगत शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कलीम खान व मंच का संचालन जिला महासचिव ओमप्रकाश भारती ने किया। कार्यक्रम में पार्टी को मज़बूती देने को लेकर कार्यकर्ताओं को कई दिशा निर्देश दिए गए। और उनके विचार लिए गए। ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को साथ ही पार्टी से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाकर कार्य करने और पार्टी के अच्छे प्रदर्शन व मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं को सजग होने को कहा गया। इससे पूर्व सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। सभा को संबोधित करते हुए कमल किशोर भगत ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि संगठन को मजबुत करने का प्रयास करें। और पार्टी की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने व ज्यादा से ज्यादा लोगों को दल से जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्तमान वर्तमान कमेटी और कार्यकर्ताओं को भी हर स्तर से सशक्त और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता हमेशा ही उनके लिए अहम रहे हैं और आगे भी मैं और आजसू पार्टी उनके सम्मान में कोई कोताही नहीं बरतेगी ये मेरा वादा है।इस दौरान आजसू पार्टी को कुडू  प्रखंड में मजबूती देने एवं पार्टी को बेहतर बनाने को लेकर संगठन विस्तार करते हुए पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता कलीम खान को कुडू प्रखंड का अध्यक्ष एवं परमेशवर महतो को सचिव बनाया गया। जबकी कोषाध्यक्ष,  उपाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी के नामो को घोषणा एक दो दिन में की जायेगी। सभी के चयन पर पार्टी नेता एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
*पार्टी को मज़बूत बनाना मेरा मुख्य उद्देश्य – कलीम खान*
वही लगातार चौथी बार प्रखंड अध्यक्ष बने कलीम खान ने कहा कि प्रखंड में पार्टी को मजबूत बनाना उनका प्रमुख उद्देश्य रहा है। आगे भी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलते हुए पार्टी को बेहतर बनाने पर कार्य किया जाएगा प्रखण्ड अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने पार्टी के प्रति आभार व्यक्त किए साथ ही जिम्मेवारी देने के लिए कब पूर्व विधायक कमल किशोर का आभार प्रकट किया।*ये रहे उपस्थित*
कार्यक्रम में गुड्डू लाल, जावेद खान, मुन्ना अग्रवाल, अरुण भारती, मो साजिद, रामचंद्र गिरी, परमेशवर महतो, अवधेश पाठक, सुखी उरांव, अनीता साहू, शाहिद अंसारी, अज़ीज़ अंसारी, प्रदीप ठाकुर, नवाज़ खान, रामनारायण प्रसाद, अरबिंद यादव, विलियम कुजूर, सलीम पाडु, मुमताज़ अंसारी, संजू सिंह, कबीर अंसारी, गौतम रजक सहित प्रखंड के सभी 14 पंचायतों के पंचायत अध्यक्ष और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share this:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

fmovies moviesjoy primewire yesmovies 123 tv shows 123 series hd 123movies 123movies watch tv shows online free watch tv shows hd free watch anime online watch movies online free watch free tv series free watch movies online myflixer flixtor watch series online free swatchseries soap2day watchmovieshd watchserieshd