Home Jharkhand अज्ञात वाहन की चपेट में आकर नीलगाय गंभीर रूप से हुई ज़ख़्मी।

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर नीलगाय गंभीर रूप से हुई ज़ख़्मी।

कुडू – लोहरदगा : कुडू रांची मुख्य पथ एनएच 75 पर कुडू थाना क्षेत्र के हेंजला पतरा के निकट किसी अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से एक नीलगाय गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गयी। मंगलवार 19 जनवरी की सुबह कुछ लोगो ने देखा कि रोड में एक नीलगाय ज़ख़्मी हालत में पड़ी है। करीब जाकर देखे तो एक पैर टुटा हुआ था और उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। जिसके बाद ग्रामीणो ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। नीलगाय को देखकर यह प्रतीत हो रहा था की रात्रि मे सड़क पार करते समय किसी वाहन की चपेट मे आने से यह हादसा हुआ है। वन विभाग ने आनन-फानन में वाहन का प्रबंध करके घायल नीलगाय को वन विभाग कार्यालय लाया जहाँ उसका पशु चिकित्सकों द्वारा इलाज के बाद निलगाय को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। बताते चलें कि कुडू क्षेत्र में 12 फरवरी 2018 में भी एक नील गाय के वाहन की चपेट मे आने से मौत हो गयी थी। वहीं 7 जनवरी 2017 में लावागाई गांव में एक संकीर्ण नाली में फंसकर नीलगाय की मौत हो गयी थी। लोगों का कहना है कि बचे खुचे जंगल में ना तो पानी मिल रहा है ना ही छांव। जिसके कारण जंगली जानवर भटकते हुए गांवो मे घुस रहे हैं। इसी दौरान सड़कों पर विचरन करने के कारण दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं।

Share this:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

fmovies moviesjoy 123 tv shows 123 tv shows hd 123moviesfree 123movie watch tv shows free online watch tv shows online watch anime online free watch movies online free watch free tv series watch free movies online myflixer flixtor watch series online swatchseries soap2day watchmovieshd watchserieshd