Home Jharkhand अजजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ने किया स्कूल का उद्धाटन

अजजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ने किया स्कूल का उद्धाटन

कैरो से शकील अहमद की रिपोर्ट

विकास योजनाओं में जनभागीदारी बढ़े-बिंदेश्वर

कैरो (लोहरदगा) : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर उरांव ने बुधवार को हनहट ग्राम में आर्य क्लासेस विद्यालय,नवनिर्मित स्कूल का उद्घाटन किया। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मौके पर बिंदेश्वर उरांव ने सम्बोधित करते हुए कहा विकास में सबकी सहभागिता होनी चाहिए। विद्यालय की स्थापना शिक्षा का अलख जगाने में काम आएगा। निर्माण कार्य में आम जनमानस की भागीदारी होने से कार्यों का निष्पादन सुचारू रूप से होता है। लोकसहभागिता से लोकतंत्र की जड़ें भी मजबूत होती है। राज्यसरकार को सुनिश्चित करना चाहिए जनभागीदारी से पूरे होने वाले कार्यों को बढ़ावा दें। आज के समय मे केंद्रीय सरकार व यशस्वी प्रधानमंत्री श्रीनरेंद्र मोदी जी द्वारा विकास कार्य को रफ्तार मिला है। मोदी जी से सरकार में आम जनमानस पूरी तरह संतुष्ट हैं। विकास व सुशासन सरकार का मूल मन्त्र है विकास योजनाओं का तेजी से धरातल पर उतारने के लिए राज्य सरकार को अपनी नीतियों में लचीला रुख अपनानी चाहिए। सिर्फ हवा हवा में बयानबाजी करने से विकास योजनाओं की धरातल स्तर से पहुंचाना मुश्किल है। राज्यसरकार सत्ता में आने से पहले जो वादा किया था उसे पूरा करने पर पहल करना चाहिए। आज के जनमानस की जागरूकता से विकासात्मक कार्यों को गति दी जा सकती है लोगों को आगे लाने के प्रयास करने चाहिए। सुदूरवर्ती गांवो को मुख्यधारा के विकास से जोड़ने चाहिए। स्कूल, सड़क,पुल पुलिया के निर्माण को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। ऐसे पिछड़े क्षेत्रों को चिन्हित करने की आवश्यकता है जहां अभी भी विकास कार्य नहीं पहुंचे सका है। गावँ के अंतिम व्यक्ति तक जबतक सरकारी योजनाओं को नहीं पूरा किया जाएगा तबतक विकसित राष्ट्र की संकल्पना पूरी नहीं हो सकती इसके लिए जनभागीदारी सबसे महत्त्वपूर्ण कड़ी है इसे सभी को समझना चाहिए। विकास योजनाओं के क्रियान्वयन पर पैनी नजर रखने की जरूरत है और केंद्र राज्य सरकार के समन्वय के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है। निर्माण कार्य मे पारदर्शिता की भी आवश्यकता है मौके पर भजपा अजजा मोर्च के प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर उराँव, प्रदेश अजजा मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य बजरंग उराँव, भाजपा कैरो प्रखंड अध्यक्ष लखन उराँव, भाजपा लोहरदगा जिला कार्य समिति सदस्य मोहन साहू,भजपा प्रखण्ड महामंत्री राधेश्याम लोहरा, कृष्णा मणि यादव,लला उराँव, विद्यालय के संस्थापक प्रदीप लोहरा इत्यादी उपस्थित रहें।

Share this:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

fmovies moviesjoy 123 tv shows 123 tv shows hd 123moviesfree 123movie watch tv shows free online watch tv shows online watch anime online free watch movies online free watch free tv series watch free movies online myflixer flixtor watch series online swatchseries soap2day watchmovieshd watchserieshd