Home Jharkhand बचरा वन-बीआर कॉलोनी मे मुखिया ने किया आरओं जल मीनार का किया...

बचरा वन-बीआर कॉलोनी मे मुखिया ने किया आरओं जल मीनार का किया उद्घाटन

पिपरवार।बचरा वन-बीआर कॉलोनी वासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कॉलोनी मे झारखण्ड सरकार के जन स्वास्थय एवं अभियंत्रण विभाग द्वारा निर्मित आरओं जल मीनार का उद्घाटन सोमवार को बचरा दक्षिणी पंचायत की मुखिया रीना देवी द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर सुधीर सिंह द्वारा नारियल फोड़ कर एवं एस के चौधरी द्वारा नल चला कर शुरुआत किया गया। यह जलमीनार सोलर द्वारा संचालित होगा। इस जल संयंत्र के चालु होने से यहाँ के लोगों को शुद्ध जल मिलेगा जिससे स्थानीय लोग लाभान्वित होंगे। इसके बनने से वन बी आर चार न० स्टेशन रोड आदि जगह के लोगों को शुद्ध पानी निःशुल्क मिलेगा। अभी तक पंचायत में बारह जलमीनार संचालित हो रहा है। बाजार टाड़ में तेरहवाँ जलमीनार का निर्माण बहुत ही जल्द शुरू किया जाएगा। इसके बाद वसंत विहार अशोक विहार 172 माइनस कालोनी में भी जलमीनार लगाया जाएगा। इ डी एफ जलमीनार के उद्घाटन होने से लोगों में काफी खुशी देखी गई। मुखिया ने जलमीनार से शुद्ध पानी का लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर साइड इंजार्च रिंकू सिंह व्यवसायी संघ के अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह एस के चौधरी सुधीर सिंह मंटू यादव सत्येन्द्र प्रसाद शंकर यादव रामलाल राम अरुण भट्टाचार्य मिंटू सिंह उगन महतो आर डी सिंह सुरज कुमार शीला सिंह रंजु देवी ललिता देवी संध्या देवी सोनाली विश्वास आरती देवी रेखा देवी सीमा देवी प्रीति वर्मा अंजु देवी गीता देवी अनीमा गुप्ता आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Share this:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

fmovies moviesjoy primewire yesmovies 123 tv shows 123 series hd 123movies 123movies watch tv shows online free watch tv shows hd free watch anime online watch movies online free watch free tv series free watch movies online myflixer flixtor watch series online free swatchseries soap2day watchmovieshd watchserieshd