Home झारखंड भाजपा मंडल द्वारा भगवान विरसा मुंडा की 121 पुण्यतिथि मनाई गई

भाजपा मंडल द्वारा भगवान विरसा मुंडा की 121 पुण्यतिथि मनाई गई

रिपोर्ट शकील अहमद

कैरो ( लोहरदगा ) : – प्रखण्ड कैरो जिला लोहरदगा के अंर्तगत भारतीय जनता पार्टी कैरो मंडल अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रखण्ड अध्यक्ष सुखन उराँव व प्रभारी लाखों उराँव की उपस्थिति में प्रदेश भाजपा जनजाति मोर्चा के निर्देशानुसार , धरती आबा भगवान विरसा मुंडा की 121 पुण्यतिथि मनाई गई । मौके पर भाजपाईयों ने भगवान विरसा मुंडा के चित्र में पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा पूर्वक नमन किया । अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश के निर्देशानुसार प्रखण्ड क्षेत्र के 02 स्थानों पर एक कैरो व दूसरा गजनी में भगवान विरसा मुंडा जी की पुण्य तिथि मनायी जा रही है । मौके पर भाजपा प्रखण्ड अध्यक्ष लखन उराँव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरजमोहन साहू विशेश्वर प्रसाद दीन ,राजेन्द्र महतो, मोहन साहू इत्यादि भाजपाइयों ने कहा कि 09 जून सन्न 1900 ई0 को भगवान विरसा मुंडा जी की रांची जेल में मृत्यु आज भी रहस्यमय बनी हुई है । स्वतंत्रता संग्राम के महानायक वीर योद्धा भगवान विरसा की रहस्यमयी मृत्यु की किसी भी तरह की दस्तावेज रांची जेल में नहीं मिलना अंग्रेजी हुक्मरानों के प्रति संदेहास्पद सवालिया निशान उत्पन्न करता है । अंग्रेजी हुकूमत के इस कायराना हत्या के प्रति भाजपा कैरो मंडल कार्यकर्ता कड़ी निंदा करती है एवं धरतीआबा के अदम्य साहस के प्रति कैरो मंडल भाजपा कार्यकर्ता भगवान विरसा को कोटि कोटि नमन करता है । आज उनके पुण्य दिवस कार्यक्रम पर कैरो व ग़जनी में उपरोक्त लोगों के अलावा चिखु उराँव, राधेश्याम लोहरा, गोविंद महतो, राजेश सोनी, नसीर आलम, जगनारायण प्रजापति, विजय लोहरा, मदन साहू, लक्ष्मण महतो, राजेन्द्र सोनी इत्यादि भगवान विरसा मुंडा के 121 पुण्यतिथि कार्यक्रम पर उपस्थित थे ।

Share this:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

fmovies moviesjoy primewire yesmovies 123 tv shows 123 series hd 123movies 123movies watch tv shows online free watch tv shows hd free watch anime online watch movies online free watch free tv series free watch movies online myflixer flixtor watch series online free swatchseries soap2day watchmovieshd watchserieshd