Home Jharkhand भाजपा ओबीसी मोर्चा पिपरवार मण्डल अध्यक्ष बने राजेश महतो, कार्यकर्ताओं ने खुशी...

भाजपा ओबीसी मोर्चा पिपरवार मण्डल अध्यक्ष बने राजेश महतो, कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर किया

पिपरवार से संवाददाता जयप्रकाश साहा की रिपोर्ट

पिपरवार फोटो 01 भाजपा ओबीसी मोर्चा पिपरवार मण्डल अध्यक्ष राजेश महतो को बुके देकर स्वागत करते प्रभारी अर्जुन वर्मा
पिपरवार। चतरा सांसद सुनील सिंह के कार्यालय में बुधवार को भाजपा की संगठनात्मक एवं परिचयनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा पिपरवार मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश महतो का स्वागत प्रदेश से आए प्रभारी अर्जुन वर्मा ने बुके और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। साथ ही अर्जुन वर्मा ने राजेश महतो से संगठन को पिपरवार क्षेत्र में और मजबुती प्रदान करने का निर्देश दिया गया। उसके साथ ही पूरे जिले से आये अन्य नये पदाधिकारियों का परिचय लिया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से चतरा जिला के जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा,ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र राम चंद्रवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप केसरी,प्रदेश प्रवक्ता निर्भय कुमार ठाकुर, हजारीबाग के प्रभारी बिंदेश्वरी यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील कुमार चौरसिया, सरजू राम, राजेंद्र दांगी, प्रमोद यादव एवं जिला के सभी पदाधिकारी गण की उपस्थिति थे। राजेश महतो के ओबीसी मोर्चा पिपरवार मण्डल नियुक्त किये जाने पर हर्ष व्यक्त कर बधाई देने वाले कार्यकर्ताओं मे हजारीबाग लोकसभा के सांसद माननीय जयंत सिन्हा,सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास, पिपरवार मंडल अध्यक्ष संजीव मिश्रा,महामंत्री राजेंद्र सिंह,रविंद्र सिंह,महेश प्रसाद साहू, रवि सिंह सहित अन्य समर्थक शामिल है।

Share this:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

fmovies moviesjoy primewire yesmovies 123 tv shows 123 series hd 123movies 123movies watch tv shows online free watch tv shows hd free watch anime online watch movies online free watch free tv series free watch movies online myflixer flixtor watch series online free swatchseries soap2day watchmovieshd watchserieshd