कुडू – लोहरदगा : बाइक और साइकिल में ज़ोरदार टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना 1 नवंबर रविवार देर शाम करीब 7 बजे कुडू लोहरदगा मुख्य पथ पर टाटी गांव के समीप की है। घटना के बाद घायल दोनों युवक को स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए से सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र कुडू लाया गया। जहां मौजूद चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक इलाज करने के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार हीmरो स्प्लेंडर में सवार थाना क्षेत्र के कोलसीमरी गांव निवासी विजय पहान 30 वर्ष और राजकुमार भगत लोहरदगा की ओर से आ रहे थे। जबकि साइकल सवार ननतिलो गांव निवासी रामकिशुन पहान कुडू से अपनी साइकल से घर जारहा था से इसी दौरान टाटी मोड़ के समीप बाइक और साइकल में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमे विजय और रामकिशुन गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि बाइक में पीछे बैठे हुए राजकुमार को मामूली चोट आई है।
Recent Comments
on कोल इंडिया के जमीन के बदले नौकरी की जगह किस्तों में राशि देने की नई नीति से भू- रैयत फायेदमंद होंगे- दिनेश