200 ग्रामीणों ने किया श्रमदान बन गए चार बोरीबांध, एक करोड़ नौ लाख लीटर पानी का होगा स्टोर
सेवा वेलफेयर सोसाईटी और जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से चलाये जा रहे जनशक्ति से जलशक्ति अभियान के तहत मकर सक्रांति के दिन मुरहू प्रखंड के गुटुहातु पंचायत अंतर्गत डौडीह गांव का माहौल कुछ अलग था। गांव हर व्यक्ति पानी रोकने के लिए जद्दोजहद कर रहा था। माहौल कुछ ऐसा था, जैसे लोग पानी पर्व मना रहे हों। गांव के 200 महिला, पुरूष, युवक-युवतियां समेत वृद्ध-वृद्धा सभी गांव में बहते पानी को रोकने में लगे थे। बुधवार को गांव के किसी ने कोईदुसरा काम नहीं किया। पूरे गांव के लोगों ने मिलकर महज चार घंटे में चार बोरीबांध बना डाला।
200 ग्रामीणों ने किया श्रमदान बन गए चार बोरीबांध
Recent Comments
on कोल इंडिया के जमीन के बदले नौकरी की जगह किस्तों में राशि देने की नई नीति से भू- रैयत फायेदमंद होंगे- दिनेश
















