Home Jharkhand आज कर्फ्यू में दो बार ढील दी गई। लोगों को आवश्यक सामग्रियां...

आज कर्फ्यू में दो बार ढील दी गई। लोगों को आवश्यक सामग्रियां खरीदने की छूट दी गई थी

लोहरदगा– जिले में लगाये गये कर्फ्यू व गिरफ्तारियों को लेकर आज आईजी नवीन कुमार सिंह ने प्रेस को संबोधित किया। श्री सिंह के द्वारा बताया गया कि आज कर्फ्यू में दो बार ढील दी गई। लोगों को आवश्यक सामग्रियां खरीदने की छूट दी गई थी। लोगों को आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं चौबीसों घंटे मिले, इसकी भी व्यवस्था की गई है। लोगों को गैस सिलिंडर भी मिले इसके लिए भी व्यवस्था की गई। लोग इसके लिए अपने संबंधित गैस एजेंसी को भी फोन कर अपने घर में गैस मंगा सकते हैं। लोग अपने घर में भी गैस सिलिंडर प्राप्त कर रहे हैं, ऐसा फीडबैक हमें मिला है। हमारे प्रतिनियुक्त पदाधिकारी व दण्डाधिकारी भी लोगों से जाकर उनके घरों में बात कर रहे हैं। इस दौरान लोगों ने भी हमें शांति और सौहार्द्र का भरोसा दिलाया है। लोग आपस में भी बात कर यह भरोसा दे रहे हैं। जिले में सभी प्रखंडों में शांति समिति की बैठक हो गई है और जल्द ही जिला स्तर पर शांति समिति की बैठक की जायेगी। लोगों ने शांति समिति की बैठक मे हमें शांति और सौहार्द्र का भरोसा दिलाया है और हमें उम्मीद है कि जल्द ही स्थिति सामान्य हो जायेगी। साथ हम लंबी दूरी की भी गाड़ियों का परिचालन करवा सकेंगे।
अब तक 21 लोगों की गिरफ्तारी
श्री सिंह ने कहा कि एसआईटी का भी कार्य काफी बेहतर चल रहा है। अभी तक 21 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। 55 लोगों पर 116/3 के तहत बंध पत्र भरा कर उन्हें छोड़ा जा रहा है। उनकी संलिप्ता की भी जांच चल रही है। जिनके खिलाफ सबूत हैं उन्हें ही न्यायालय में प्रस्तुत किया जायेगा।
सभी अपने-अपने घरों में ही करें पूजा-अर्चना
श्री सिंह ने बताया कि सरस्वती पूजा लोग अपने घरों में ही करें। किसी भी समुदाय के लिए भी सार्वजनिक स्थलों पर पूजा करने की इजाजत नहीं है।
प्रेस काॅन्फ्रेंस के मौके पर डीआईजी अमोल वेणुकांत होमकर और उपायुक्त आकांक्षा रंजन भी उपस्थित रहीं।


Share this:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

fmovies moviesjoy primewire yesmovies 123 tv shows 123 series hd 123movies 123movies watch tv shows online free watch tv shows hd free watch anime online watch movies online free watch free tv series free watch movies online myflixer flixtor watch series online free swatchseries soap2day watchmovieshd watchserieshd