Home Jharkhand लातेहार - CAA, NPR, और NRC के खिलाफ लातेहार में विशाल जनसभा...

लातेहार – CAA, NPR, और NRC के खिलाफ लातेहार में विशाल जनसभा में उमड़ा जनसैलाब।

लातेहार – CAA, NPR और NRC के विरोध में आयोजित विशाल जनसभा शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। यह कार्यक्रम स्टेडियम के बगल में हुई।जनसभा में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजेश रंजन यादव उर्फ पप्पू यादव, अर्थशास्त्री ज्याद्रेंज, माकपा राज्य कमिटि सदस्य सह लातेहार जिला प्रभारी संजय पासवान, सीपीएम राज्य कमिटि सदस्य सुभाष मुंडा, सीपीआई नेता केडी सिंह, शैलेन्द्र कुमार, युगल किशोर, कॉग्रेस जिलाअध्यक्ष मुनेश्वर उरांव, राजद जिलाध्यक्ष रामप्रवेश यादव, लक्षमन यादव, माले जिला सचिव बिरजु राम, कालीचरण मेहता, प्रदीप गंझु, एडवोकेट समशुल कमर खान, मो0 आरिफ माकपा के पुर्व जिला सचिव सह चतरा लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे अयुब खान, मो0 मुस्तफा, अहद खान, फिरोज अहमद, जुनेद अनवर, बाबर खान, असगर खान, सुरेश कुमार उरांव, मोहम्मद रिजवान,
पप्पू अलाउद्दीन, प्रमोद साहु, समशुल खान व अन्य शामिल हुए।
मुख्य अतिथि श्री यादव ने कहा कि देश के असल मुद्दों से आम जनता का ध्यान भटकाने के लिए अनावश्यक रूप से CAA, NPR और NRC जैसे काले क़ानून देश वासियों पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार थोप रही है, उन्हों ने कहा इस बात को लेकर जामिया मिल्लिया इस्लामिया, एम ए यू ,जे एन यू , बी एच यू और देश प्रमुख यूनिवर्सिटीयों के साथ दिल्ली के शाहीनबाग और पूरा देश आंदोलित है, आजाद भारत में देश स्तरीय इस आंदोलन का जब इतिहास लिखा जाएगा तो सब से ऊपर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी का नाम होगा, इस समय पूरे देश में शाहीनबाग की तर्ज़ पर आंदोलन हो रहा है, भेदभाव पूर्ण नागरिकता संसोधन क़ानून देश को कमजोर करने वाला क़ानून है।देश के नागरिकों से नागरिकता का प्रमाण मांगना बेहद मूर्खतापूर्ण बात है।मुसलमानों से नागरिकता का सवाल करने से पूर्व कुतुबमीनार जैसे दर्जनों इतिहासिक स्थान देश में गवाह है।अंग्रेजों से आजादी के बाद देश के मुसलमानों ने भारत की मिट्टी से मजहबी रहनुमाओं की क़ुर्बानियों से मिलने वाली खुशबुओं को छोड़ना गवारा नहीं किया।उन्हों ने कहा कि हसन हुसैन की तर्ज पर अहिंसा के मार्ग पर चल कर सरकार की गलत मंसूबों को असफल बनाया जा सकता है।अत्याचार का जब अति होता है तो अत्याचारियों का अंत हो जाता है। संजय पासवान ने कहा देश के मुसलमानों, दलितों पिछरों और वंचित समाज पर नरेंद्र मोदी सरकार लगातार अपने कार्यकाल में दमनात्मक कारवाई करते रहा है।लेकिन देश वासी सब सहते रहे।लेकिन अब देश के संविधान पर हमला कर के देश के एकता ,अखण्डता और भाईचारे पर को मिस्मार करने का सडयंत्र रचा गया है।भारत की संस्कृति और और भारत की संविधान पर हमला से नाराज़ देश की जनता आंदोलन पर विवश हुए हैं।यह आंदोलन हर वर्ग का आंदोलन बन गया है।भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकारों को समाप्त होना तय है। सुभाष मुंडा ने कहा कि सरकार के पियदों की ओर से काले क़ानून के किसी भी कागजात को पूर्ण बहिष्कार करें।अपना कोई भी कागजात दिखाने या देने की किसी को जरूरत नहीं है।जाने से पहले सभा स्थल पर मौजूद जनसैलाब के साथ आजादी से सम्बंधित जबरदस्त उत्साह के साथ नारे लगाए और लगवाए। केडी सिंह ने कहा जब से भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में सरकार बनी है देश भारत सरकार से मोदी सरकार बना दिया गया है।हम भारत वासी अपने पुराने नाम भारत सरकार को लाना है।
मंच संचालन अफताब आलम कर रहे थे, जबकि सभा की अध्यक्षता समशुल होदा ने किया।
सभा के पुर्व शहर में प्रर्दशन किया गया, इसमें सभी समुदाय का जन सैलाब उमड़ पड़ा।

Share this:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

fmovies moviesjoy primewire yesmovies 123 tv shows 123 series hd 123movies 123movies watch tv shows online free watch tv shows hd free watch anime online watch movies online free watch free tv series free watch movies online myflixer flixtor watch series online free swatchseries soap2day watchmovieshd watchserieshd