Home झारखंड चर्चित पिपरवार थाना कांड 36/2019 टेरर फंडिंग के आरोपी फरार अभियुक्त गिरफ्तार

चर्चित पिपरवार थाना कांड 36/2019 टेरर फंडिंग के आरोपी फरार अभियुक्त गिरफ्तार

पिपरवार से संवाददाता जयप्रकाश साहा की रिपोर्ट

पिपरवार। चतरा जिला पिपरवार थाना कांड संख्या 36/2019 चर्चित टेरर फंडिंग के आरोपी फरार अभियुक्तों पर गाज गिरने शुरू हो गए हैं। पिपरवार थाना प्रभारी गोविंद कुमार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टेरर फंडिंग के आरोपी नामजद कानून की नजर में फरार अभियुक्त कल्याणपुर निवासी 48 वर्षीय कयूम अंसारी उर्फ अब्दुल कयूम पिता अब्दुल अजीज को गिरफ्तार कर चतरा जेल भेज दिया। पिपरवार थाना प्रभारी गोविंद कुमार ने बताया कि टेरर फंडिंग मामले के आरोपी जितने भी अभियुक्त फरार हैं सभी अभियुक्तों पर पुलिस नजर रखे हुए हैं। मौका मिलते ही फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार अभियुक्त कयूम अंसारी उर्फ अब्दुल कयूम अपने बच्चों को डीएवी स्कूल बचरा छोड़ने आया था तभी पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।

Share this:

Advertisement

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular