सेन्हा-लोहरदगा: अरु पुल के समीप चोरी के बाइक को अज्ञात अपराधी द्वारा आग के हवाले कर दिया बाइक जल कर खाख हो गया। घटना सेन्हा थाना क्षेत्र के कल्हेपाट बस्ती से अज्ञात अपराधियों ने बाइक जे एच 01एन5974 को चोरी कर आग के हवाले के दिया। जिसकी सूचना सेन्हा थाना प्रभारी सूरज प्रसाद को दी गई। घटने की सूचना पर थाना प्रभारी के निर्देश पर एस आई दिनेश प्रसाद ए एस आई गोवर्धन तुरी दल बल के साथ घटने स्थल पहुंच जले बाइक को जब्त करते हुए अनुसंधान में जुटी पुलिस वहीं घटने की सूचना कल्हेपाट निवासी स्व0 रहमुदिन अंसारी का पुत्र साजिद अंसारी ने थाना को देते हुए बताया कि डोरंडा अलगोड़ा निवासी कौशल्या सरिस्ता पति राजकुमार सरिस्ता से बाइक JH01N-5974 को खरीद था। जिसका नाम ट्रांसफर नही करवाया था जबकि सेल लेटर साजिद अंसारी के नाम से है। बीते रात अपराधियों ने इस बाइक को नव निर्मित मकान के पास से चोरी कर अरु पुल के समीप आग के हवाले कर दिया। साथ ही कहा कि रात्रि 12:25 बजे अनजान नम्बर 7275548963 से कॉल आया था साजिद अंसारी ने बताया कि कॉल रिसीव करने के उपरांत बताया कि कल्हेपाट से बोल रहे हैं बोलकर कॉल काट दिया। उसके बाद से कॉल रिसीव नही करने लगा 5 बजे सुबह तक फोन चालू था उसके बाद बन्द कर दिया गया। घटने के संबन्ध में थाना प्रभारी सूरज प्रसाद ने बताया कि बाइक में अगलगी घटने की पुष्टि हो रही है पर घटने को अंजाम देने बाले की पुष्टि नही हुआ है। इस घटने की अनुसंधान किया जा रहा है।
Recent Comments
on कोल इंडिया के जमीन के बदले नौकरी की जगह किस्तों में राशि देने की नई नीति से भू- रैयत फायेदमंद होंगे- दिनेश
















