Home Jharkhand राज्य और देश के विकास में प्रेस-मीडिया से जुड़े लोगों की भूमिका...

राज्य और देश के विकास में प्रेस-मीडिया से जुड़े लोगों की भूमिका अहम् होती है हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि समाज, राज्य और देश के विकास में प्रेस-मीडिया से जुड़े लोगों की भूमिका अहम् होती है। मीडिया लोकतंत्र में चौथे स्तंभ के रूप में स्थापित है। सामाजिक दृष्टिकोण में भी प्रेस-मीडिया से जुड़े लोगों का स्थान बहुत ही प्रभावी रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में कई ऐसी चीजें हैं जो सरकार को नजर नहीं आ पाती है परंतु आप के माध्यम से ही ऐसी चीजों से सरकार अवगत होती है। मीडिया और सरकार जनहित के लिए समर्पित होकर कार्य करे। सामाजिक तौर पर कई चीजों को ठीक किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा सरकार ने सरकार गठन के बाद से ही कई छोटे-बड़े समस्याओं का निस्तारण लगातार कर रही है। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने आज आर्यभट्ट सभागार, मोरहाबादी, रांची में आयोजित रांची प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में अपने संबोधन में कहीं।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि रांची में प्रेस क्लब आपके पास है और लोकतांत्रिक रूप से इसे आप सभी पत्रकार आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। रांची प्रेस क्लब कमिटी का यह दूसरा चुनाव था। उन्होंने कहा कि राज्य में पत्रकारों की बड़ी संख्या है। रांची प्रेस क्लब के चुनाव में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों तथा जिन पत्रकारों ने वोट दिया और चुनाव प्रक्रिया में किसी भी रूप में अपनी भूमिका निभायी है उन्हें भी बधाई देता हूं।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि रांची प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकार और कर्मी अपनी प्रतिबद्धता और सकारात्मक कार्यों के बदौलत देश में एक आदर्श प्रेस क्लब का उदाहरण प्रस्तुत करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि सरकार भी नयी है और प्रेस क्लब दूसरी कमिटी भी नयी बनी है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सरकार अपनी व्यवस्था में और प्रेस क्लब अपनी व्यवस्था में निष्ठापूर्वक काम करें तो विकसित झारखंड के सपने को पूरा करने में गति मिलेगी।
श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि पत्रकारों के हित में और उनके कार्यों में सुगमता प्रदान करने में सरकार की जो भी भूमिका होगी वह सरकार जरूर निभाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश रहेगी कि प्रेस क्लब और मजबूत बने।
प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश सिंह ने इस अवसर पर सबका स्वागत करते हुए पत्रकारों के समस्याओं के संबंध में अपनी बातें रखी।
इस अवसर पर प्रेस क्लब कमिटी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पूर्व लोकायुक्त एवं न्यायमूर्ति अमरेश्वर सहाय ने विधिवत रूप से शपथ दिलायी।
इस अवसर पर विधायक श्री नवीन जायसवाल, श्रीमती दीपिका पांडे सिंह, सुश्री अंबा प्रसाद, श्री समरीलाल तथा रांची की मेयर श्रीमती आशा लकड़ा, साथ ही, रांची विश्वविद्यालय के कुलपति रमेश पांडेय, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, रांची प्रेस क्लब के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी, पत्रकारिता जगत के गणमान्य लोग, अन्य सम्मानित अतिथियों के साथ साथ बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे।

Share this:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

fmovies moviesjoy primewire yesmovies 123 tv shows 123 series hd 123movies 123movies watch tv shows online free watch tv shows hd free watch anime online watch movies online free watch free tv series free watch movies online myflixer flixtor watch series online free swatchseries soap2day watchmovieshd watchserieshd