Home Jharkhand News Dhanbad शनिवार रात लगभग 9:30 में केंदुआडीह थाना क्षेत्र स्थित काली बस्ती...

शनिवार रात लगभग 9:30 में केंदुआडीह थाना क्षेत्र स्थित काली बस्ती में अज्ञात बदमाशों द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया

धनबाद: लोयाबाद –  शनिवार रात लगभग 9:30 में केंदुआडीह थाना क्षेत्र स्थित काली बस्ती में अज्ञात बदमाशों द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। इस गोलीबारी में एक युवक घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए पुलिस नेपीएमसीएच में भर्ती कराया है।जानकारी के अनुसार नयाडीह कुसुंडा 7 नंबर निवासी अरिवंद पासवान के पुत्र मंटू पासवान पर दो नाकाबपोस हमलावरों ने गोली चला दी। गोली मंटू के हाथ में लगी। जिससे मंटू घायल होकर वही गिर गया। घायल मंटू ने बताया कि वह पेशे से एक ऐसी मैकेनिक है और वह अपने काम से वापस घर लौट रहा था। वह अभी गली नंबर 7 के पास पहुंचा ही था कि पहले से घात लगाए दो नाकाबपोस अपराधियों ने उसपर गोलियों से हमला कर दिया। जिससे वह वही गिर गया। इसके बाद अपराधी वहाँ से भाग निकले।घायल मंटू ने बताया कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। गोली उसपर किसने चलाया इसका भी उसे कोई अंदाजा नहीं है। फिलहाल पुलिस घायल मंटू के बयान पर मामला दर्ज कर इस गोलीकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। वहीं लगातार केन्दुआडीह थाना क्षेत्र में गोलीबारी की घटना से इलाके में खौफ का माहौल बना । वही केन्दुआड़ीह थाना प्रभारी वीर कुमार गंभीरता से लेते हुए जांच जुट गयी है।

Share this:

Previous articleशिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से मिलें एस अली रखा:11 सुत्री मांग सौंपा
Next articleआने वाले दिनों में झारखंड में 1 से 21 सीट लाएगी राजद: सुमिता लकड़ा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

fmovies moviesjoy primewire yesmovies 123 tv shows 123 series hd 123movies 123movies watch tv shows online free watch tv shows hd free watch anime online watch movies online free watch free tv series free watch movies online myflixer flixtor watch series online free swatchseries soap2day watchmovieshd watchserieshd