Home Jharkhand दहेज मुक्त झारखंड ने रामगढ़ इफको में महिला के साथ हुई घटना...

दहेज मुक्त झारखंड ने रामगढ़ इफको में महिला के साथ हुई घटना को लेकर अधिकारियो को लिखा पत्र।

मुजफ्फर हुसैन संवाददाता, रामगढ़

रामगढ़:- दहेज मुक्त झारखंड के सलाहकार समिति के अध्यक्ष एवं आकाषवाणी रांची की सिंधु मिश्रा ने रामगढ़ के इफको में महिला के साथ हुई दर्द नाक घटना को लेकर रामगढ़ जिला के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार को पत्र लिखकर घटना पर कार्यवाही की मांग की। साथ ही उन्होंने प्रतिलिपि कार्यवाही हेतु झारखंड के मुखिया श्री हेमंत सोरेन जी,महामहिम राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू जी,एवं डीजीपी एम भी राव को भी पत्र मेल भेजकर घटना की जानकारी दिया। सिंधु मिश्रा ने कहा की झारखंड में महिलाएं सुरक्षित नही है। प्रशासन बहुत प्रयास कर रही है की ऐसे घटना न हो लेकिन आये दिन महिलाओ के साथ घटनाये बढ़ती ही जा रही है। महिलाओ लड़कियों को स्कूल,कोचिंग,कम्पनी,बाजार जाने में अब डर लगने लगा है। भय का माहौल दिन पर दिन बनते जा रहा है। संस्था के राष्ट्रीय संस्थापक डॉ आनन्द कुमार शाही ने इस घटना पर कड़ी निंदा किये। उन्होंने कहा की इंसान हैवान बनते जा रहा है। सिर्फ अपनी बहन बेटी को अपना समझते है। वही संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजय प्रसाद ने कहा की भारत मे सबसे ज्यादा घटनाएं झारखंड में हो रही है। जब भी अखबार का पन्ना खोलते है हर जिले में महिलाओं के उत्पीड़न, हत्या, बलात्कार जैसी खबर रहती है। सरकार को ठोस कदम या ठोस कानून बनाना चाहिए। रामगढ़ के इफको में महिला के साथ हुई घटना को लेकर जिला अध्यक्ष गया प्रसाद, मुबारक हुसैन, अन्नू सिन्हा, मनमोहन सिंह लाम्बा, सगीर अंसारी, आशीष गुप्ता, कुंदन कुमार, दयानंद कुमार, बिकाश पिभिएम, माही पटेल, बिना मिश्रा, सुनीता झा,एडवोकेट मोना लिसा, एडवोकेट अपूर्वा, एडवोकेट रीना राणा मुम्बई, एडवोकेट मनोज कुमार,अंकज बनवार, मधु चौधरी, सुखदेव पण्डित, हीरालाल साह, माथुर प्रसाद, राजू साव, दिनेश यादव , नगीना तिवारी, सुरेश राम, प्रकाश नागी ने कड़ी निंदा किया।

Share this:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

fmovies moviesjoy 123 tv shows 123 tv shows hd 123moviesfree 123movie watch tv shows free online watch tv shows online watch anime online free watch movies online free watch free tv series watch free movies online myflixer flixtor watch series online swatchseries soap2day watchmovieshd watchserieshd