Home Jharkhand हाफिज उल हसन बने झारखण्ड सरकार में मंत्री,राज्यपाल श्रीमति द्रोपदी मुर्मू ने...

हाफिज उल हसन बने झारखण्ड सरकार में मंत्री,राज्यपाल श्रीमति द्रोपदी मुर्मू ने दिलाई गोपनीयता की शपथ।

मुजफ्फर हुसैन अंसारी संवाददाता, रांची

अबुआ राज का विस्तार

शपथ ग्रहण के बाद जुम्मा की नमाज पढ़ने डोरंडा जामा मस्जिद पहुंचे मंत्री हाफिज उल हसन

अल्पसंख्यकों के कल्याण हेतु हरसंभव मदद:- मंत्री हाफिज उल हसन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अल्पसंख्यक मंत्री बनाकर देश के लिए मिसाल कायम किए-सोशल एक्टिविस्ट नवाब चिश्ती

रांची:- राजभवन में मंत्री परिषद के विस्तार समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन और मंत्री रामेश्वर उरांव, आलमगीर आलम, बादल पत्रलेख, मिथिलेश ठाकुर, जोबा मांझी, चंपई सोरेन, सत्यानंद भोगता सहित तमाम मंत्रियों और विधायकों शामिल हुए।

झारखंड राज्य अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री का विस्तार दिवगंत मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के बेटे हाफिज उल हसन अंसारी अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बनने के बाद जुम्मा की नमाज पढ़ने डोरंडा स्थित जामा मस्जिद पहुंचे। नमाज के बाद लोगों ने उन्हें मुबारकबाद दी। इस मौके पर अंजुमन के मशहूर शायर नसीर अफसर, सोशल एक्टिविस्ट नवाब चिश्ती, झारखंड मुक्ति मोर्चा के नव -वर्तमान जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा रमजान रजा, झारखंड यूथ फाउंडेशन के अफसर खान, डोरंडा महापंचायत के रिजवान अंसारी सहित अन्य लोगों ने उन्हें मुबारकबाद दी। इस मौके पर अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाफिज उल हसन अंसारी ने कहा कि अल्पसंख्यकों के कल्याण हेतु हरसंभव मदद के लिए मैं तैयार हूं।

इस मौके पर सोशल एक्टिविस्ट नवाब चिश्ती ने कहा कि झारखंड में अल्पसंख्यकों का ख्याल रखते हुए मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने आज राजभवन में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाफिज उल हसन को बनाया एवं अल्पसंख्यकों का हौसला बढ़ाया और बहुत सराहनीय कार्य है। झारखंड में ऐसे मुख्यमंत्री देश के अन्य राज्यों के लिए एक मिसाल कायम किए।

Share this:

Previous articleगजनी पंचायत में भाजपा के बूथ अध्यक्ष,संयोजक तथा सदस्यों का चयन
Next articleओरमांझी के कमता में जीआईओ झारखण्ड का अल- हया मुहिम का हुआ समापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

fmovies moviesjoy primewire yesmovies 123 tv shows 123 series hd 123movies 123movies watch tv shows online free watch tv shows hd free watch anime online watch movies online free watch free tv series free watch movies online myflixer flixtor watch series online free swatchseries soap2day watchmovieshd watchserieshd