गुमला जिला टोटो मोहल्ला देवरास नगर मे पिछले दिन एक बुजुर्ग महिला जगनी देवी गिरकर घायल हो थी। गिरने की वजह से उस महिला का बाया हाथ टूट गया है।
इस बुजुर्ग महिला का कोई देखभाल करने वाला नहीं होने के कारण बुजुर्ग महिला काफी परेशान थी।
इसकी जानकारी ग्रामीणों के द्वारा हमलोगों को मिलने पर हमलोग ने गुमला सदर हॉस्पिटल में लाकर डॉक्टर से दिखाया। डॉक्टर ने एक्स-रे करवाकर महिला की हाथ टूटने की पुष्टि की। महिला अभी ठीक है । टूटे हुए हाथ का प्लास्टर करने की डॉक्टर द्वारा सलाह दी गई है। जिसे 5 दिनों के बाद कराया जाएगा।
असंगठित कामगार कांग्रेस के गुमला जिलाध्यक्ष मो. मुख्तार और सेवादल के जिलाध्यक्ष मो. कलाम ने बुजुर्ग घायल महिला को आर्थिक मदद देकर इलाज करवाया।
Recent Comments
on कोल इंडिया के जमीन के बदले नौकरी की जगह किस्तों में राशि देने की नई नीति से भू- रैयत फायेदमंद होंगे- दिनेश
















