खलारी से देवनारायण गंजू की रिपोर्ट
खलारी : हुटाप के गांव टोलों में 1300 लोगों को मेडीकेटेड मच्छरदानी दिया गया। पंचायत की मुखिया आशा देवी ने बताया कि हुटाप के भुइयांधौड़ा, डेमधौड़ा, शांतिनगर आदि टोलों में मच्छरदानी बांटा गया। बताया कि नौकरी पेशा वालों को छोड़ सभी लोगों को मच्छरदानी दिया जाएगा। उन्होंने सभी लोगों को मच्छरदानी का इस्तेमाल करने कहा है। कहा कि मच्छरदानी का इस्तेमाल कर मलेरिया जैसे बीमारी से बचा जा सकता है। इस मौके पर स्वास्थ्य सहिया सरस्वती देवी, वार्ड सदस्य विनोद वर्मा, रंजीत यादव, सरिता लकड़ा, नागदेव सिंह, कृश्णा सिंह, लालबाबू सिंह, सन्नी नायक आदि उपस्थित थे।