जिला अध्यक्ष मोजम्मील अहमद के आदेशानुसार झामुमो युवा मोर्चा ने मरीजों के बीच फल वितरण कर मनाया राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्मदिन
लोहरदगा//
झामुमो लोहरदगा जिलाध्यक्ष मोज़म्मिल अहमद निर्देशानुसार आज लोहरदगा के युवा कमेटी के जिला अध्यक्ष अजय उरांव नेतृत्व में अस्पतालों में मरीजों के बीच फ़ल बांट राज्य के यसशवी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी का जन्मदिवस मनाया। मौके पर के कूड़ू युवा प्रखंड अध्यक्ष संकर उरांव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी राज्य के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहे है। साथ ही राज्य में युवाओं को रोजगार देने का काम कर रही है। साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी राज्य में उघोगों को बढ़ावा दे राज्य के स्थानीय युवाओं को 75 फिसिदि तक रोजगार देने के बात कही है जिससे कि राज्य के विकास में मदद मिलेगी। हेमंत सोरेन जी लगातार राज्य में विकास की एक नए परिभाषा को लिख झारखंड नवनिर्माण का कथन सच कर रहे है। मरीजों के बीच फल बांटने के दौरान मुख्य रूप से रूपेश तिर्की सरुक खान आरिफ खान सतिस पहान निरंजन उरांव सहजद अहमद इरशाद बाबा लालू लोहरदगा संतोष उरांव विकास उरांव साजन खान अलीम बिनोद लोहरा समेत अन्य लोग शामिल थे।