Home Jharkhand 3 एकड़ जमीन में लगी अफीम की फसल को पुलिस ने किया...

3 एकड़ जमीन में लगी अफीम की फसल को पुलिस ने किया नष्ट शुक्रवार की सुबह रामगढ़ पुलिस ने बरलंगा थाना के औराडीह गांव 3 एकड़ में लगी अफीम की फसल को नष्ट किया

Ramgarh: रामगढ़ जिले में अफीम (पोस्ता दाना) की खेती भी बड़े पैमाने पर की जा रही है। शुक्रवार की सुबह रामगढ़ पुलिस ने बरलंगा थाना के औराडीह गांव 3 एकड़ में लगी अफीम की फसल को नष्ट किया।

रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि झारखंड और पश्चिम बंगाल के बॉर्डर पर पहाड़ की तलहटी में अफीम की खेती की जा रही थी। यहां से इसकी तस्करी भी सीमावर्ती इलाकों में हो रही थी। इस बात का खुलासा शुक्रवार की सुबह रामगढ़ पुलिस ने किया है।
यह क्षेत्र बरलंगा थाना में पड़ता है। यहां औराडीह गांव में लगभग 3 एकड़ में अफीम की फसल लगाई गई थी। पुलिस को जब इसकी सूचना मिली तो तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया।

डीएसपी हेडक्वार्टर प्रकाश सोए के नेतृत्व में रजरप्पा इंस्पेक्टर विनोद कुमार मुर्मू, गोला थाना प्रभारी धनंजय प्रसाद, बरलांगा थाना प्रभारी संजय नायक व अन्य पुलिस बल औराडीह गांव में पहुंचे। वहां 3 एकड़ में लगी अफीम की फसल को नष्ट किया गया।

इस मामले में जमीन मालिक और खेती करने वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि यह खेत किसका है और इसने खेती के लिए किस अफीम तस्कर को दिया था। इस पूरे मामले में पुलिस बिहार और बंगाल के अफीम तस्करों को भी तलाश रही है, जो पहाड़ की तलहटी में खेती को संरक्षण दे रहे हैं। रामगढ़ एसपी ने बताया कि पूरे अफीम तस्कर गिरोह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Share this:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

fmovies moviesjoy primewire yesmovies 123 tv shows 123 series hd 123movies 123movies watch tv shows online free watch tv shows hd free watch anime online watch movies online free watch free tv series free watch movies online myflixer flixtor watch series online free swatchseries soap2day watchmovieshd watchserieshd