रिम्स में 54 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव महिला की हुई मौत, पूर्व में पति की हो चुकी थी मौत

रांची। रिम्स में आज 54 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत हो गयी है। महिला हिंदपीढ़ी की रहने वाली थी। रिम्स में डॉक्टरों ने बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन बचा नही पाए। मृतक महिला किडनी बीमारी से ग्रसित भी थी। महिला के पति की पूर्व में ही मौत हो चुकी थी। महिला के पति को सुपुर्द ए खाक के लिए कई जगहों पर हंगामा भी हुआ था।
बताया जाता है कि महिला के घर में चार लोग अभी भी कोरोना पॉजिटिव है। जिसका इलाज रिम्स में चल रहा है। डॉक्टर की टीम सभी को बचाने में दिन रात जुटी हुई है।

रांची में महिला को मिला कर हुई दूसरी मौत
रांची में आज 54 वर्षीय महिला संक्रमित मरीज की मौत के बाद संख्या 2 हो गया है। इससे पूर्व महिला के पति की मौत रिम्स में हुई थी। पति की मौत के बाद सुपुर्द ए खाक के लिए पुलिस को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। बरियातू, रातू रोड, जुमार पुल, डोरंडा इलाके में लोग एकजुट होकर सड़क पर विरोध करने उतर गए थे। ताकि, कोरोना संक्रमित मरीज की इन जगहों के कब्रिस्तान में सुपुर्द ऐ खाक नही हो सकें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *