Home Jharkhand कल से होगी बारिश, मौसम विभाग ने तीन दिनों के लिए जारी...

कल से होगी बारिश, मौसम विभाग ने तीन दिनों के लिए जारी किया अलर्ट⛈️⛈️⛈️⛈️⛈️⛈️⛈️⛈️⛈️⛈️⛈️

रांची । झारखंड के 1 मार्च से बारिश होगी। इसके लगातार छह दिनों तक होते रहने की उम्मीद है। इस दौरान तीन दिन विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। मौसम विभाग ने तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन दिनों राज्य के कई जिलों में गर्जन और वज्रपात होने की आशंका है। अगले 3 दिनों में रात के तापमान में बड़ा परिवर्तन होने की उम्मीद नहीं है।

रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम विभाग ने 2, 3 और 4 मार्च के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 2 मार्च को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ आदि जिलों के एक-दो स्थानों पर गर्जन और वज्रपात होने की आशंका है।

3 मार्च को रांची सहित देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, आदि जिलों के एक-दो स्थानों पर गर्जन और वज्रपात हो सकता है। इसी तरह 4 मार्च को राज्यभर में एक दो स्थाानों पर गर्जन और वज्रपात होने की आशंका है।

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया है कि 1 से 6 मार्च तक राज्य के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। 1 मार्च को पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

2 मार्च को रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज में बारिश होने की संभवना है।

3 मार्च को देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज बारिश होने की संभावना है। इसी तरह 4, 5 और 6 मार्च को पूरे राज्य में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की उम्मीद है.✍

Share this:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

fmovies moviesjoy primewire yesmovies 123 tv shows 123 series hd 123movies 123movies watch tv shows online free watch tv shows hd free watch anime online watch movies online free watch free tv series free watch movies online myflixer flixtor watch series online free swatchseries soap2day watchmovieshd watchserieshd