Home Jharkhand News Godda चुनाव पूर्व बाबूलाल ने किया था भाजपा से समझौता : प्रदीप

चुनाव पूर्व बाबूलाल ने किया था भाजपा से समझौता : प्रदीप


RANCHI: पथरगामा: पथरगामा के योगिनी स्थान में पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप कुमार यादव ने रविवार को अपने समर्थकों के संग राय शुमारी की। कहा कि लोकसभा में परिणाम अपने पक्ष में नहीं आया। मोदी लहर में विपरीत परिणाम आया। गत विधानसभा चुनाव में पूरे प्रदेश में पार्टी कमजोर हो चुकी थी। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से कहा कि विस चुनाव में महागठबंधन से समझौता कर चुनाव लड़ें लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। परंतु अंदर ही अंदर उनका भाजपा से समझौता हो चुका था। इसी कारण से बाबूलाल मरांडी विधानसभा चुनाव में अकेले दम पर चुनाव लड़ने का फैसला किया था। झारखंड मुक्ति मोर्चा अपने दल में होशियार लोगों को रखना नहीं चाहता है।
राष्ट्रीय जनता दल का झारखंड में कोई वजूद नहीं है। ऐसे में एकमात्र रास्ता कांग्रेस में जाने का ही बचता है। कांग्रेस पार्टी में हमें कोई बड़ा पद मिलेगा क्योंकि कांग्रेस को भी हमारी जरूरत है। उसके बाद प्रखंड स्तर पर जो भी कमेटी बनेगी उसमें अपने कार्यकर्ताओं को पद दिलाने की कोशिश करूंगा।

कहा की अभी कुछ तकनीकी अड़चन है उसको दूर होते ही विशाल रैली कर राहुल गांधी के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। यदि तकनीकी अड़चन दूर नहीं होती है तो अपना बैनर बनाएंगे। मौके पर पंकज चौधरी, महेंद्र माल, राम यादव, रामानंद प्रसाद, दीपक मंडल, चतुर्भुज साह, मो. कलीमुद्दीन,दीनदयाल यादव सहित अनेकों समर्थक मौजूद थे।

Share this:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

fmovies moviesjoy primewire yesmovies 123 tv shows 123 series hd 123movies 123movies watch tv shows online free watch tv shows hd free watch anime online watch movies online free watch free tv series free watch movies online myflixer flixtor watch series online free swatchseries soap2day watchmovieshd watchserieshd