Home Jharkhand झारखंड में पर्यटन का विकास धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयाम विषय पर हुआ...

झारखंड में पर्यटन का विकास धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयाम विषय पर हुआ सेमिनार का आयोजन

मुजफ्फर हुसैन संवाददाता रामगढ़

●राज्य के हर जिले में कोई ना कोई महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल

●पर्यटन क्षेत्र में कार्य कर झारखंड को ला सकते हैं विश्व पटल पर

रामगढ़: दो दिवसीय रजरप्पा महोत्सव 2020 के दूसरे दिन आज दिनांक 1 मार्च 2020 को सीसीएल ऑडिटोरियम, रजरप्पा प्रोजेक्ट, रजरप्पा में झारखंड का पर्यटन विकास धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयाम विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया।

सेमिनार के दौरान उपायुक्त श्री संदीप सिंह ने कहा कि झारखंड राज्य का ऐसा कोई जिला नहीं है जहां की कोई महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल ना हो। अगर हम रामगढ़ को ही देखें तो यहां रजरप्पा, पतरातू लेक रिसोर्ट, टूटी झरना आदि सहित कई महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है। लेकिन किसी कारणवश अभी तक इन पर्यटन स्थलों को राष्ट्र एवं विश्व पटल पर नहीं लाया जा सका है। उन्होंने कहा कि रजरप्पा महोत्सव 2020 के माध्यम से जिला प्रशासन रामगढ़ की यह प्रयास है कि इस महोत्सव को सिर्फ एक महोत्सव के रूप में नहीं बल्कि झारखंड राज्य के तमाम पर्यटन स्थलों को विकसित करने के रूप में एक नई पहल के रूप में देखा जाए इसी कारण से आज सेमिनार का आयोजन किया गया है।

सेमिनार के दौरान वक्ता के रूप में मौजूद रांची विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के पूर्व डीन इंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि कश्मीर की तरह ही झारखंड भी धरती पर एक स्वर्ग है। हमारे राज्य में पर्यटन संबंधित सभी चीजें मौजूद हैं लेकिन हमें उनका संरक्षण एवं प्रचार प्रसार कर विश्व पटल पर लाने की जरूरत है। इसके लिए हमें विभिन्न कार्य करने की जरूरत है जिसमें की जो सबसे महत्वपूर्ण कार्य हम कर सकते हैं वह है राज्य में मौजूद पर्यटन स्थलों को अलग-अलग भागों में बांट कर उन्हें एक दूसरे से जोड़कर लिंक बनाने की। अगर हम ऐसा करने में सक्षम हो जाते हैं तो वह दिन दूर नहीं जब हम झारखंड को पर्यटन के क्षेत्र में एक नए आयाम पर देखेंगे।

सेमिनार के दौरान प्रभात खबर के एग्जीक्यूटिव एडिटर श्री अनुज सिन्हा ने कहा कि अगर हम पूरे देश के विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों को देखें तो हम पाएंगे कि हमारे राज्य में वैसे सभी पर्यटक स्थल मौजूद है जिन्हें देखने हम देश के अलग-अलग कोनों में जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे राज्य में नेतरहाट एक ऐसा पर्यटन स्थल है जो कि देश में मौजूद किसी भी हिल स्टेशन से कम नहीं है लेकिन अभी तक उसका प्रचार उस तरीके से नहीं हो पाया जिस तरीके से होना चाहिए था अगर हम झारखंड राज्य को पर्यटन के क्षेत्र में आगे लाना चाहते हैं तो हमें छोटी-छोटी चीजों पर कार्य करना होगा साथ ही साथ सभी झारखंड वासियों को इसमें अपना महत्वपूर्ण योगदान भी देना होगा। उन्होंने जिला प्रशासन, रामगढ़ के इस तरह के सेमिनार के आयोजन पर तारीफ की और कहा कि इस तरह के आयोजन से अलग-अलग क्षेत्र के विशेषज्ञों को एक जगह पर बैठकर कुछ नया करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि हमें कुछ ऐसा करना चाहिए कि अगले रजरप्पा महोत्सव के आयोजन पर आज इस सेमिनार के आयोजन के परिणाम दिखे।

सेमिनार में प्रेस क्लब, रामगढ़ के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि अगर हम पर्यटन के दृष्टिकोण से देखें तो झारखंड राज्य के सभी जिले खास हैं क्योंकि हर राज्य में कोई ना कोई महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है। अगर हम योजनाबद्ध तरीके से इन सभी पर्यटन स्थलों पर कार्य करें तो हम एक अच्छा परिणाम बहुत कम समय में ही देख सकते हैं।

कार्यक्रम में रामगढ़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष महेश मारवाह ने भी अपने बहुमूल्य विचारों को सबके समक्ष रखा उन्होंने रजरप्पा महोत्सव 2020 के आयोजन पर जिला प्रशासन रामगढ़ को बधाई दी एवं प्रशासन से अपील की कि वे रामगढ़ स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर को भी एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर ध्यान दें।

सेमिनार में भाग लेने हजारीबाग से आए जस्टिन इमाम ने झारखंड के इतिहास के ऊपर प्रकाश डाला उन्होंने हजारीबाग में मौजूद विभिन्न पर्यटक स्थलों तथा रॉक आर्ट से संबंधित पर्यटक स्थलों पर विशेष जोर देते हुए कहा कि हमारे राज्य में इतिहास से जुड़े इतने स्थल मौजूद हैं कि विभिन्न देशों से लोग यहां शोध एवं अन्य उद्देश्यों से आते हैं। लेकिन अभी तक उन क्षेत्रों का उतना प्रचार-प्रसार नहीं हो पाया है जिससे कि देश के विभिन्न कोनों से पर्यटक इन जगहों पर आए इसलिए जरूरी है कि हम एक लिंक बनाकर स्थलों पर कार्य करें।

कार्यक्रम में रांची विश्वविद्यालय के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा साहित्य विभाग के सेवानिवृत्त संकाय अध्यक्ष डॉक्टर गिरधारी राम गंझू ने सेमिनार में मौजूद लोगों को छउ एवं पाइका नृत्य का इतिहास सहित झारखंड राज्य की विभिन्न जनजातियों से जुड़ी कई रोचक बातों को कार्यक्रम में मौजूद लोगों के समक्ष रखा।

सेमिनार में पुरातत्व विभाग के आदित्य ललित ने राज्य में मौजूद विभिन्न पर्यटन स्थलों के संरक्षण पर बल दिया उन्होंने कहा कि यह बात सच है कि हमारे राज्य में कई सारे पर्यटन स्थल हैं लेकिन हमें जरूरत है कि हम वहां वेस्ट मैनेजमेंट एवं उनके संरक्षण पर जोर दें।

कार्यक्रम में टाइम्स ऑफ इंडिया के चीफ एडिटर एनके अग्रवाल ने जिला प्रशासन रामगढ़ को रामगढ़ महोत्सव 2020 के आयोजन पर बधाई एवं उन्होंने सेमिनार में मौजूद उपायुक्त श्री संदीप सिंह से अपील की कि वे रामगढ़ स्थित चाइनीस सिमिट्री को एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर जोड़ दें। उन्होंने कहा कि चाइनीस सिमेट्री का द्वितीय विश्व युद्ध के समय से ही अपना एक अलग इतिहास है। आज भी चाइना से लोग यहां आते हैं पर प्रचार प्रसार ना होने के कारण चाइनीज सिमेट्री अभी तक विकसित नहीं हो पाया है।

सेमिनार के दौरान मौजूद कई लोगों ने भी अपने-अपने सुझाव डैश के समक्ष रखें इस दौरान उपायुक्त सहित अन्य वक्ताओं ने झारखंड राज्य में पर्यटन विकास के कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।

इस अवसर पर साधना न्यूज़ के चीफ एडिटर कुंदन कृतज्ञ, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित कई अन्य उपस्थित थे।

Share this:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

fmovies moviesjoy primewire yesmovies 123 tv shows 123 series hd 123movies 123movies watch tv shows online free watch tv shows hd free watch anime online watch movies online free watch free tv series free watch movies online myflixer flixtor watch series online free swatchseries soap2day watchmovieshd watchserieshd