RANCHI: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के करीबी कोयला कारोबारी प्रेम सागर मुंडा की रांची में सोमवार शाम को गोली मार कर हत्या कर दी गई है। राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित होटल पार्क प्राइम के पास गोली मार कर हत्या की गई है। कोयला कारोबारी को गोली लगने के बाद वहां मौजूद लोगों ने गंभीर स्थिति में उसे रिम्स पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। प्रेम सागर मुंडा कोयला के बड़े कारोबारी थे। वे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के करीबी बताए जा रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के करीबी व्यवसायी की रांची में गोली मारकर हत्या
Recent Comments
on कोल इंडिया के जमीन के बदले नौकरी की जगह किस्तों में राशि देने की नई नीति से भू- रैयत फायेदमंद होंगे- दिनेश