बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के सौजन्य से गरीब जरूरतमंद लोगों के बीच किया गया राशन का वितरण

संवाददाता: अखिलेश कुमार गिरी

विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र गुप्ता के द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच बांटा गया राशन
गरीब जरूरतमंद लोगों के बीच छह राशन का वितरण करते विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र गुप्ता

पिपरवार।
बड़कागांव विधायिका अम्बा प्रसाद के सौजन्य से कोयलांचल और आसपास के जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्यान्न सामग्री का वितरण राहत कार्य जारी रहा। इस कार्य में
कांग्रेस पिपरवार के विधायक प्रतिनिधि राजेन्द्र गुप्ता, उपमुखिया महेंद्र कुमार द्वारा बचरा उत्तरी पंचायत के पड़रिया में राशन का वितरण गरीब मजदूरों के बीच किया गया।
इस दौरान उपस्थित गरीब असहाय ग्रामीणों के द्वारा विधायक के इस कार्य की सराहना की गई।
जिसमें मुख्य रूप से युगल किशोर महतो, कृष्णा महतो, सीता देवी, कौशल्या देवी समेत अन्य ग्रामीण उपलब्ध थे।।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *