Home Jharkhand झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री का पुतला दहन

झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री का पुतला दहन

किसान औने-पौने दामो में धान बेचने को मजबूर-लखन उराँव

कैरो:-कैरो प्रखण्ड मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष लखन उराँव के नेतृत्व में मुख्यालय के विभिन्न मुहल्लाओ से जुलूस गुजरे।तख्तियों में लिखा हुआ था झारखंड सरकार होस में आओ,किसानों पर अत्याचार बंद करो,मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मर्दाबाद,वित्तमंत्री रामेश्वर उराँव मुर्दाबाद,भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद।
उसके बाद मुख्य चौक पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और वित्तमंत्री रामेश्वर उराँव का पुतला दहन किया गया।
इस कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष नजीर आलम खान ने कहा कि एक साल के कार्यकाल में कांग्रेस और जे एम एम नित सरकार केवल केंद्र सरकार को कोसने में समय बिता दिए,विकास का कोई रोड मएफ नही है।
झारखंड प्रदेश के पूर्व कार्यसमिति सदस्य विशेश्वर प्रसाद दीन ने कहा कि इस सरकार की सोच कभी भी किसानों के हित में नही रहा है इसीलिए तो रघुवर सरकार की मुख्यमंत्री किसान आशीर्वाद योजना को बंद कर दिया,जो कि सीधे किसानों की लाभ की योजना थी।
भाजपा अजजा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने कहा कि वित्तमंत्री का धान अधिप्राप्ति पर रोक लगाना कहीं न कहीं किसान विरोधी नीतियों को बढ़ावा देना है,ये भी कहना गलत है कि धान अभी गिला है क्योंकि महीनों पहले धान की मिसाई हो गया है और प्रत्येक लैम्पस में नमिमापक यंत्र उपलब्ध है तो फिर गिला धान कैसे लिया जाएगा।
भाजपा प्रखंड अध्यक्ष लखन उराँव ने कहा कि किसान धान बेचकर तेलहन और रबी के फसल लगते है ऐसी स्थिति में तेलहन और रबी का सीजन निकलने को हैं,ऐसे में किसान औने-पौने दामो में धान व्यापारियों को बेचने को मजबूर हैं।बाद में किसानों से धान नही लेकर धन व्यापारियों से धन लेकर अपना कोटा पूरा कर लेंगे।इससे केंद्र सरकार की राशि का दुरुपयोग होगा और झारखंड सरकार के मंत्रियों को कमीशन का मोटा रकम प्राप्त होगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से
प्रखण्ड 20सूत्री के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र महतो,प्रखण्ड महा मंत्री मनोज साहू,राजेश सोनी,दीपक दुबे,नशिर आलम,संजीव शुक्ला,जगनारायण महतो,साजिद अंसारी,जयराम उराँव,रामप्रसाद पाल, गुड्डू महतो,पुनई उराँव आदि उपस्थित थे।

Share this:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

fmovies moviesjoy primewire yesmovies 123 tv shows 123 series hd 123movies 123movies watch tv shows online free watch tv shows hd free watch anime online watch movies online free watch free tv series free watch movies online myflixer flixtor watch series online free swatchseries soap2day watchmovieshd watchserieshd