Home Jharkhand झारखण्ड सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

झारखण्ड सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

रिपोर्ट शकील अहमद

राज्य की ठगबंधन सरकार सिर्फ और सिर्फ जनता को ठगने का काम कर रही है:भाजपा

कैरो ( लोहरदगा ) : भा ज पा प्रदेश समिति के निर्देशांनुसार जिला अध्यक्ष मनीर उरांव की अगुवाई में मंगलवार को प्रखण्ड,पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक झारखण्ड सरकार के गलत नीतिओ का विरोध में भा ज पा कार्यक्रर्ताओ ने अपने अपने आवास में ही हाथो में तख्ती लेकर विरोध प्रकट किया।इस दौरान भा ज पा कार्यक्रर्ताओ ने झारखण्ड सरकार होश में आओ,किसान विरोधी सरकार होश में आओ,हेमन्त सोरेन मुर्दाबाद,मंत्री रामेश्वर उरांव मुर्दाबाद लिखी तख्ती लिये हुए थे।इस दौरान मंडल अध्यक्ष लखन उरांव व प्रखण्ड बिससूत्री के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र महतो ने कहा कि ये झारखण्ड के ठगबंधन की सरकार सिर्फ और सिर्फ जनता को ठगने का काम कर रही है,किसानों की गाढ़ी कमाई धान का पैसा आज छः सात महीना गुजर जाने के बाद भी नही दी है जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट उतपन्न हो गई है।उन्होंने कहा कि धान खरीदारी के सरकार,मंत्री,विधायक,कांग्रेस,जे एम एम के नेता कार्यकर्ता सभी बड़े बड़े डींगे हांक रहे थे कि हमारी सरकार धान बिक्री के 24 घण्टे के अंदर आधे पैसे और पन्द्रह दिनों के अंदर पूरे पैसे का भुगतान हर हाल में कर दी जाएगी परन्तु आज छः सात महीने गुजर जाने के बाद भी किसानों को पैसे नही मील है तो ये सरकार,नेता,मंत्री,विधायक,कार्यकर्ता सभी चुपी साधे हुए हैं लेकिन भा ज पा किसानों के हित में हमेशा खड़ी है भा ज पा मांग करती है जल्द से जल्द किसानों का बकाया राशि की भुगतान की जाए अन्यथा भा ज पा सड़क से सदन तक पुरजोर तरीके से किसानों के हक में लड़ने को तैयार है।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष लखन उराँव जिला उपाध्यक्ष सुरजमोहन साहू प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के कोषाध्यक्ष नाजिर आलम ,राजेन्द्र महतो,विशेश्वर प्रसाद दीन,महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सुमित्रा उराँव प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा कार्यसमिति सदस्य बजरंग उराँव,बिबेक प्रजापति, राजेश सोनी ,पंकज साहू ,संजीव सुक्ला,गोबिंद महतो ,मनोज साहू , मोहन साहू, सुसेन महतो ,मनिदर साह, दीपक साहू ,सुखन उराँव, फलिन्दर रविदास समेत अन्य कार्यकताओं ने अपने अपने आवसीय परिसर में झारखण्ड सरकार के विरुद्ध एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर विरोध किया ।

Share this:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

fmovies moviesjoy primewire yesmovies 123 tv shows 123 series hd 123movies 123movies watch tv shows online free watch tv shows hd free watch anime online watch movies online free watch free tv series free watch movies online myflixer flixtor watch series online free swatchseries soap2day watchmovieshd watchserieshd