Home Jharkhand जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद की अगुवाई में झामुमो विधायकों का किया गया स्वागत

जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद की अगुवाई में झामुमो विधायकों का किया गया स्वागत

लोहरदगा: झारखण्ड विधानसभा की सरकारी आश्वासन एवं आवास समिति के सभापति नीरल पूर्ति (मझगांव विधायक) व सदस्य समीर मोहंती (बहरागोड़ा विधायक) का स्वागत स्थानीय परिसदन में झामुमो के जिलाअध्यक्ष मोज़म्मिल अहमद जी के अगुवाई में किया गया। विधायक द्वय ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थानीय नेतृत्व व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी कीं और स्थानीय समस्याओं को भी जाना। संगठन विस्तार एवं संगठन को मजबूती पर भी चर्चा की गयी। जिलाध्यक्ष श्री अहमद व अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बारी-बारी से समस्याओं से अवगत कराया गया। समस्याओं को जानने के बाद सभापति श्री पूर्ति जी एवं श्री मोहंती जी ने जिलाध्यक्ष मोज़म्मिल अहमद सहित अन्य नेताओं के साथ जिले के समस्याओं के शीघ्र निराकरण को लेकर संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये गये। झामुमो जिला विधायक द्वय ने जिला समिति को आश्वासन दिया है कि वे लगातार लोहरदगा का दौरा कर यहाँ के समस्याओं का निराकरण करेंगे। मौके पर जिला कोषाध्यक्ष विष्णु प्रसाद साहू, व्यवसायिक जिलाध्यक्ष संजय पांडे, जिलासचिव इम्तियाज आलम, युवा जिलाध्यक्ष अजय उराँव, युवा जिला उपाध्यक्ष फुरकान अहमद, किसको प्रखड शाकिर हुसैन एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this:

Previous articleप्रखण्ड मुख्यालय में विधायक बन्धु तिर्की की अध्यक्षता में विधानसभा क्षेत्र के सभी बैंक के अधिकारियों की हुई बैठक।
Next articleगोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट में तीरिल कोकर और झारखंड ग्रीन रांची की टीम अपने प्रतिद्वंदी टीम को हराकर बना विजय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

fmovies moviesjoy 123 tv shows 123 tv shows hd 123moviesfree 123movie watch tv shows free online watch tv shows online watch anime online free watch movies online free watch free tv series watch free movies online myflixer flixtor watch series online swatchseries soap2day watchmovieshd watchserieshd