Home Jharkhand केके भगत ने किया आजसू पार्टी प्रधान कार्यालय का उद्घाटन,

केके भगत ने किया आजसू पार्टी प्रधान कार्यालय का उद्घाटन,

रिपोर्ट दानिश रजा

वर्तमान सरकार की नाकामियों के खिलाफ खोलेगी मोर्चा

लोहरदगाः आजसू पार्टी लोहरदगा जिला कमेटी द्वारा रविवार को ब्लॉक मोड़ के समीप जिला कार्यालय उद्घाटन सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यालय का उद्घाटन पूजा-अर्चाना के उपरांत आजसू पार्टी के केन्द्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक कमल किशोर भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, केन्द्रीय महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष नीरू शांति भगत, केन्द्रीय प्रवक्ता अंजु देवी, केन्द्रीय सचिव सूरज अग्रवाल द्वारा नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया गया। मौके पर पूर्व विधायक श्री भगत ने कहा कि कार्यकर्ता ही आजसू पार्टी के रीढ़ हैं। यहां अन्य राजनीतिक दलों द्वारा आजसू पार्टी को कमजोर करने की लगातार साजिशें होती रही है। लेकिन हमारे आजसू पार्टी के कर्मठ एवं इमानदार नेतृत्व और कार्यकर्ता हर हाल में मजबूती से खड़े रहे हैं। यही आजसू पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है। हम सब को मिलकर इस पूंजी को और मजबूत बनाना है। आजसू के हरेक व्यक्ति को समझना होगा कि वे स्वयं सुदेश कुमार महतो और कमल किशोर भगत हैं। उन्होंने केंद्रीय समिति में लिए गए निर्णयों को बताते हुए जिले में लागू करने का आह्वान किया। पूर्व विधायक कमल किशोर भगत ने कहा कि यह प्रधान कार्यालय लोहरदगा की जनता के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस कार्यालय से लोहरदगा की जनता की सभी समस्याओं का समाधान की कोशिश की जाएगी। साथ ही जनमानस की समस्या एवं लोहरदगा के विकास के लिए आजसू पार्टी मुखर होकर आंदोलन की तैयारी करेगी। उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से राजू गुप्ता, अनीता साहू, ओम भारती, आशा सोनी, किरण सिंह, हेमलता कुमारी, सुखी उरांव, सीता उरांव, मालती टोप्पो,हेमंती देवी, मीणा उराव, विश्वनाथ उरांव, कबीर अंसारी, मोहम्मद जावेद,मुरारी कुमार, रामविलास उरांव, विलियम कुजुर,मोतिउर रहमान,दिलीप साहू, मनोज उरांव,विजेंद्र बड़ाईक,शशि कुमार,देवेंद्र साहू,कलीम खान,अशोक साहू,मुमताज अंसारी, मोहम्मद शाहिद अंसारी,महेंद्र महतो,जहांगीर आलम, राम नारायण प्रसाद, सहित भाजपा से आजसू में शामिल नेता लाल अनूप नाथ शाहदेव, रामचंद्र गिरी,अरविंद पाठक,सीताराम उरांव, नंद किशोर साहू,नीरज गुप्ता, संजय महतो,रामदेव भगत, भैया राम उराव, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए

Share this:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

fmovies moviesjoy primewire yesmovies 123 tv shows 123 series hd 123movies 123movies watch tv shows online free watch tv shows hd free watch anime online watch movies online free watch free tv series free watch movies online myflixer flixtor watch series online free swatchseries soap2day watchmovieshd watchserieshd