Home Jharkhand किस्को में केंद्र सरकार के किसान विरोधी कानून के विरुद्ध में लोक...

किस्को में केंद्र सरकार के किसान विरोधी कानून के विरुद्ध में लोक सहायता शिविर, हस्ताक्षर अभियान में जुड़े 5 हजार लोग

किस्को बाजार के समीप कांग्रेस कमेटी की ओर से किसान विरोधी कानून के विरुद्ध में लोक सहायता शिविर सह हस्ताक्षर अभियान प्रखण्ड अध्यक्ष शामूल अंसारी की अध्यक्षता में चलाया गया। जिसमें शनिवार को किस्को में सभा आयोजित कर लोगों को किसान विरोधी कानून के बारे जानकारी देते हुए हस्ताक्षर अभियान में करीब 5 हज़ार लोगों को जोड़ा गया। यह अभियान 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित कांग्रेस कमेटी के लोक सहायता शिविर सह हस्ताक्षर अभियान के प्रखण्ड प्रभारी संदीप कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार ने केंद्र में बिना चर्चा किए ही कृषि बिल पारित कर काला कानून लाया है। किसानों को कृषि बिल के कारण ऑनेपौने दाम पर अपने फसल बेचने को मजबूर होंगे। भाजपा सरकार सिर्फ पूंजीपतियों की सरकार है। उन्होंने देश बेच कर पूंजी पतियों की जेब भरी है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने संसद सत्र में किसान विरोधी 3 कानून पास किए हैं जिसमें छोटे बड़े एवं सामान्य किसानों को अत्यधिक हानि होगी। इस कानून से किसानों को न्यूनतम लागत मूल्य भी नहीं मिलेगा बिचौलिए हावी होंगे औने पौने दाम में फसल बिकेगा जिससे किसानों का लागत भी नहीं आएगा। जगह-जगह कृषि बाजार मंडी समाप्त हो जाएंगे जिससे किसानों अपना फसल बेच नहीं पाएंगे। इससे किसानों को काफी नुकसान होगा। भंडारण की सीमा को समाप्त कर दिया गया है जिससे बड़े पूंजीपति अनाज की जमाखोरी करेंगे औऱ अधिक मूल्य पर बिक्री कर सकेंगे। केंद्र सरकार के द्वारा लाया गया उक्त तीनों कानून किसान विरोधी काला कानून है। मौके पर नुसरत अंसारी, सदीक अंसारी, अमोलीना सारम, कबीर अंसारी, खलील खलीफा, प्रकाश भगत, नसीम अंसारी, मनीष कुजुर, आजम, सरवर अंसारी, जयवंत कुजूर, नेहाल अहमद, समसुल होदा मीर रिजवान, सतिम कुजुर, यूनुस अंसारी, तैमूर अंसारी, सादिक अंसारी, हकीम अंसारी, कलाम अंसारी, छोटू, सनम, उषा देवी, ईमान उराँव, अख्तर खान कैश आलम एंव सोमरा उरांव आदि उपस्थित थे।

Share this:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

fmovies moviesjoy 123 tv shows 123 tv shows hd 123moviesfree 123movie watch tv shows free online watch tv shows online watch anime online free watch movies online free watch free tv series watch free movies online myflixer flixtor watch series online swatchseries soap2day watchmovieshd watchserieshd