Home Jharkhand कृषि तकनीक सूचना केंद्र में किसानों के बीच गेहूं व पम्पसेट का...

कृषि तकनीक सूचना केंद्र में किसानों के बीच गेहूं व पम्पसेट का वितरण

लोहरदगा

खुद भी सफल हों और दूसरों को भी सम्पन्न बनाएं : उपायुक्त-

पूर्वोत्तर भारत में कृषि क्रांति का विस्तार योजना अंतर्गत आज कृषि कार्यालय अंतर्गत कृषि तकनीक सूचना केंद्र, लोहरदगा में किसानों के बीच गेहूं व पम्पसेट का वितरण किया गया।सभी चयनित किसानों के बीच एक-एक पम्प सेट और गेहूं का बीज वितरण किया गया। पम्प की क्षमता 1.5 एचपी है। वहीं प्रति किसान एक बोरा एचडी-3086 गेहूं (40 किग्रा) का बीज दिया गया।इस मौके पर उपायुक्त दिलीप कुमार टोप्पो ने कहा कि जिन किसानों को यह पम्पसेट व गेहूं का बीज मिला है वे खुद भी एक सफल किसान बनें और दूसरों को भी सम्पन्न बनायें। कुछ दिनों पूर्व इन किसानों ने मुझे यह उम्मीद दिया कि वे खेती कर सकते हैं तो मैंने इसे सहर्ष  स्वीकार किया। साथ ही किसानों के इस प्रस्ताव को हिंडाल्को ने सहर्ष स्वीकार किया जिसके लिए वे प्रशंसा के पात्र हैं। आप अपनी आय बढ़ाइये। पंजाब और हरियाणा के किसानों की तरह आप भी सक्षम हो सकते हैं। आप खुद भी खेती करें और निर्यात के लिए जिले को सक्षम बनाएं। कृषि उपज को उचित मूल्य मिल रहा है। हनहट में कोल्ड चैन भी बनना है। आप खेती करें जो आपको स्वावलंबी बनाएगा। हनहट में जल्द ही सोलर योजना से भी किसानों को आच्छादित की जायेगी। पलायन रोकना हमारा उद्देश्य है। कोविड के समय किसान भाई काफी विषम परिस्थितियों में अपने घर लौटे।
लाभुक किसान जिन्हें लाभ मिला
दिलेश्वर लकड़ा, श्याम उरांव, राजकिशोर उरांव, अमीरुद्दीन अंसारी, कलेश्वर उरांव, सुखनाथ उरांव, गोविंद महतो, मोहन साहू,छुटू मिंज, कुलदीप उरांव, लक्ष्मण उरांव, सुरेश साहू, शत्रुघ्न उरांव, परमेश्वर उरांव और राजकिशोर उरांव (सभी किसान ग्राम-हनहट,प्रखंड-कैरो निवासी)।
इस मौके पर उप विकास आयुक्त अखौरी शशांक सिन्हा, जिला कृषि पदाधिकारी शिव कुमार राम, सहायक कृषि पदाधिकारी कुलदीप ओहदार, जिला उद्यान पदाधिकारी एमलेन पूर्ति, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी पलटू महतो, उप परियोजना निदेशक आत्मा तृप्ति तिर्की, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज प्रबंधक नीरज कुमार, लाल नवलनाथ सहदेव, कैरो प्रखंड के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक व सहायक तकनीकी प्रबंधक, तकनीकी सहायक प्रबंधक NFSM दिनेश चंद्र समेत सभी लाभुक किसान उपस्थित थे।

Share this:

Admin

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

fmovies moviesjoy 123 tv shows 123 tv shows hd 123moviesfree 123movie watch tv shows free online watch tv shows online watch anime online free watch movies online free watch free tv series watch free movies online myflixer flixtor watch series online swatchseries soap2day watchmovieshd watchserieshd