Home Jharkhand कुंबा में सो रही महिला की गोली मार कर हत्या

कुंबा में सो रही महिला की गोली मार कर हत्या

लोहरदगा: सदर थाना क्षेत्र के जुरिया बड़का टोली गांव में रविवार को देर रात्रि अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर एक महिला की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्तपाल •ोज दिया। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को शव स्वजन को सुपुर्द कर दिया गया है। परिजन के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक प्रियंका मीना ने कहा कि फिलहाल पूछताछ की जा रही है। हत्या के कारणों पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि जुरिया बड़का टोली गांव निवासी बिरसा उराव और उनकी पत्नी चरिया उराव (45 वर्ष) अपने खलिहान में रविवार रात सो रहे थे। धान की मिसाई का काम चल रहा था। इसी वजह से फसल की सुरक्षा को लेकर दोनों खलिहान में कुंबा में सोए हुए थे। देर रात दो अज्ञात अपराधी वहां पर पहुंचे। अपराधियों ने चरिया उरांव के सीने में एक गोली मार दी। मौके पर ही चरिया उराव की मौत हो गई। जब तक बिरसा कुछ समझ पाता, तब तक चरिया उरांव की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। चर्चा है कि यह पूरा घटनाक्रम जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है। वर्ष 2019 में गुमला जिले के सिसई थाना अंतर्गत मादा गांव निवासी लछु उराव, जुरिया करम टोली गांव निवासी सुरेंद्र उरांव और जुरिया कटहल टोली निवासी विनोद उरांव के साथ बिरसा उरांव की जमीन को लेकर विवाद हुआ था। बिरसा और उनके स्वजन ने पुलिस को बयान दिया है कि इस घटना के पीछे जमीन विवाद से जुड़े लोगों का ही हाथ है। इसके बाद पुलिस मामले की कार्रवाई में जुट गई है।

Share this:

Admin

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

fmovies moviesjoy 123 tv shows 123 tv shows hd 123moviesfree 123movie watch tv shows free online watch tv shows online watch anime online free watch movies online free watch free tv series watch free movies online myflixer flixtor watch series online swatchseries soap2day watchmovieshd watchserieshd