Home Uncategorized कुडू पहुंचे वित् मंत्री रामेशवर उरांव और कृषि मंत्री बादल पत्रलेख।

कुडू पहुंचे वित् मंत्री रामेशवर उरांव और कृषि मंत्री बादल पत्रलेख।

कुडू – लोहरदगा : झारखण्ड सरकार के वित् मंत्री रामेशवउरांव एवं कृषि मंत्री बादल पत्रलेख का कुडू में युवा मोर्चा के विधानसभा अध्यक्ष फहद खान के नेतृत्व पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। 6 मार्च शनिवार को सड़क मार्ग से रांची जाने के क्रम में कुडू पहुंचे मंत्री का कोंग्रेसियों और स्थानीय समर्थकों ने गर्मजोशी से अगवानी की। कुडू मेन रोड स्थित कॉंग्रेसी नेता इक़बाल खान के आवास पर रुककर पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों से मुलाक़ात की। और उपस्थित कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के मुद्दों पर बात की। और सरकार द्वारा चलाई जारही जनहित की योजनाओं पर चर्चा की। मंत्री श्री पत्रलेख ने कहा कि किसानो की ही बदौलत राज्य और देश आगे बढ सकता है। इसी सोच के साथ झारखंड सरकार किसानों के लिए लगातार काम कर रही है। प्रदेश में कृषि को बढ़ावा देने के लिए नई योजनाएं चलाई और बनाई भी जा रही हैं। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को कृषि से जुड़े कई मामलो को लेकर निर्देश दिया। इस दौरान दोनों मंत्री ने काफी दिनों से बीमार चल रहे फहद खान के पिताजी कुडू के व्यवसायी सह समाजसेवी नसीम खान का कुशलक्षेम पूछा। परिवार के लोगों से मुलाकात कर नसीम खान की तबियत के बारे में जानकारी ली और परम पिता परमेश्वर से उनके स्वस्थ होने की कामना की। मौके पर जमील खान, फहद खान, इक़बाल खान, अतीत सिंह, कर्मा उरांव, विक्की खान, मुनीम अंसारी, फैसल खान, फज़ल खान, शाहे आलम, संतोष प्रसाद, मो साजिद, अरशद खान, उमर खान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

fmovies moviesjoy primewire yesmovies 123 tv shows 123 series hd 123movies 123movies watch tv shows online free watch tv shows hd free watch anime online watch movies online free watch free tv series free watch movies online myflixer flixtor watch series online free swatchseries soap2day watchmovieshd watchserieshd