Home Jharkhand जीत के बाद पहली बार लोहरदगा पहुंचे डॉ रामेश्वर उरांव को कार्यकर्ताओं...

जीत के बाद पहली बार लोहरदगा पहुंचे डॉ रामेश्वर उरांव को कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

लोहरदगा: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, लोहरदगा विधायक सह मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव को मंत्री पद मिलने एवं लोहरदगा विधानसभा की ऐतिहासिक जीत के बाद पहली बार लोहरदगा पहुंचने पर लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें कुडू पंडरा में जोरदार स्वागत किया। इसके पश्चात उन्हें लोहरदगा परिषदन लाया गया, जहां पर वे सभी कार्यकर्ताओं, शहर के प्रबुद्ध जनो, बिभिन्न समाजिक संगठन के लोगो,एवं आम जनता से मिले। यहां पर सभी लोगो ने फूलो का गुलदस्ता देकर एवं शॉल ओढ़ाकर उनका इस्तेकबाल किया। शहर में भव्य विजय जुलूस निकाला गया, जिसमें लोहरदगा विधायक सह मंत्री रामेश्वर उरांव ने लोगों का आभार व्यक्त किया। गाजे-बाजे और आतिशबाजी के साथ निकाले गये इस विजय जुलूस में काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के पूर्व मंचीय कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू एवं मंत्री सह लोहरदगा विधायक रामेश्वर उरांव को बिभिन्न संगठन और कमेटियां ने फुल माला पहनाकर और गुलदस्ता देकर स्वागत किया। 
मंचीय कार्यक्रम में नवनिर्वाचित विधायक रामेश्वर उरांव ने कहा कि देश की सबसे बड़ी पार्टी काँग्रेस पार्टी है जिसमे जाति पांति, ऊंच नीच का कोई भेदभाव नही है। वही उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुवे कहा कि देश मे एक ऐसी भी पार्टी है जो सिर्फ एक समुदाय के लिये कार्य करती है। आप सबो ने लोहरदगा समेत पूरे राज्य मे गठबंधन की सरकार बनाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। हमारी सरकार जनता की हर समस्याओ के समाधान हेतु कृतसंकल्पित है।

राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि लोहरदगा की जनता ने जो प्यार दिया हम उनके आभारी है और विश्वास दिलाते हैं कि उनके हर सपने को पूर्ण करने का कार्य किया जाएगा।
जिला कांग्रेस कमिटी के कार्यकर्ताओ ने रविवार को लोहरदगा के शहरी क्षेत्र में विजय जुलूस सह आभार यात्रा में खूब नाच गान किया और धूल उड़ाए। इस बीच कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद रामेश्वर उरांव जिन्दाबाद के नारे लगाए गए। रामेश्वर उरांव की जीत पर कार्यकर्ता झूम उठे। सड़कों पर जश्न मना। कार्यकर्ताओं में एक उत्साह दिखा। कांग्रेस प्रत्याशी की जीत पर निकाले गए विजय जुलूस में हर उम्र, समाज और वर्ग के कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। फूलों से सजे जीप में निकाले गए विजय जुलूस की भव्यता देखते ही बन रही थी। लोहरदगा में कार्यकर्ताओं ने माला पहना कर रामेश्वर उरांव का स्वागत किया। पईका नृत्य, डीजे की धुन, बैंड पार्टी, आतिशबाजी, मिठाई ने विजय जुलूस सह शोभायात्रा को और भी भव्य बना दिया था। राजेन्द्र भवन कांग्रेस कार्यालय से निकले जुलूस में बड़ी संख्या में पुरूष, युवा, महिला कार्यकर्ता शामिल हुए। सोमार बाजार, बड़ा तालाब, थाना चौक, शास्त्री चौक, अप्पर बाजार, महावीर चौक, राणा चौक, मिशन चौक समेत कई स्थानों में लोगों ने अपने विधायक का जोरदार ढंग से स्वागत किया। लोगों ने कई स्थानों पर माला पहना कर विधायक का अभिनंदन किया। इस दौरान रामेश्वर उरांव एवं राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू भी पूरे जुलूस के दौरान हाथ जोड़ कर लोगों का आभार जता रहे थे।
आज के कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ,मंत्री डॉ0 रामेश्वर उराँव ,अशोक यादव, डॉ0 अजय शाहदेव, सुखैर भगत , हाजी शकील अहमद ,नेसार अहमद ,पवन एक्का ,हाजी अफसर कुरैसी , हाजी सिकंदर अंसारी , निशित जायसवाल ,सलीम बड़े, प्रभात भगत ,हाजी सदरुल अंसारी ,दीपक महतो,ज़फर खान ,कमलेश कुमार ,नंद किशोर शुक्ला ,अख्तर अंसारी,परवेज सिदिकी ,जगदीप भगत ,कमल केशरी ,लाल मोहन केशरी , तनवीर गौहर ,दिनेश गुप्ता,ओम प्रकाश लक्की,संतोष महतो ,संदिप मिश्रा, रामाधार पाठक, जनक प्रजापति, कलीम मिरदाहा, यशवंत चौहान, निश्चय वर्मा, कंचन गोयल संदीप गुप्ता , प्रदीप विश्वकर्मा, आज़ाद खान,अनीस खान,अख्तर अंसारी, मुर्शिद आलम,डोमन उराँव ,रविंदर कुमार,सामूल अंसारी ,आजाद खान ,रफीक अंसारी ,विशाल डूंगडुंग, रेहान अख्तर ,तारिक खान ,अंसार अहमद,असलम अंसारी ,सिमा भगत ,सरिता देवी ,राधा देवी ,अमृता भगत ,के साथ सभी मोर्चा संगठन के कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल हुवे।

Share this:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

fmovies moviesjoy primewire yesmovies 123 tv shows 123 series hd 123movies 123movies watch tv shows online free watch tv shows hd free watch anime online watch movies online free watch free tv series free watch movies online myflixer flixtor watch series online free swatchseries soap2day watchmovieshd watchserieshd