Home Jharkhand News आज के मुख्य समाचार कई बड़ी खबरें देखें जरूर

आज के मुख्य समाचार कई बड़ी खबरें देखें जरूर

रघुवर दास के खिलाफ एससी-एसटी उत्पीड़न का मामला दर्ज
जामताड़ा । झारखंड में जामताड़ा जिला के मिहिजाम थाना में बुधवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ मिहिजाम थाना में अनुसुचित जाति एवं अनुसुचित जन जाति अत्याचार उत्पीड़न के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामला झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष पार्टी के विधायक हेमंत सोरेन के लिखित आवेदन पर मिहिजाम थाना काण्ड संख्यॉ110, 2019 यू/एस 504/506 आई0पी0सी0एवं यू/एस 3 (एस) (एस) एसी/एसटी उत्पीड़न के तहत मामला दर्ज करते हुए मामले का अनुसंधान पदाधिकारी एसडीपीओ अरविन्द कुमार उपाध्याय को बनाया गया है।
गौरतलब है कि विगत 18 दिसंबर को झारखंड विधान सभा का पॉचवें चरण का अंतिम चुनाव प्रचार के दरम्यान भाजपा नेता सह राज्य के मुख्य मंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन के विषय में आपत्तिजनक टिप्पणी सार्वजनिक स्थल पर पार्टी मंच से अपने संबोधन में किया था। इसे लेकर झामुमो नेता हेमंत सोरेन ने दुमका मुफस्सिल एससी-एसटी थाना को आवेदन देकर मुख्य मंत्री रघुवर दास के खिलाफ मामला दर्ज करने को संबंधित थाना प्रभारी से आग्रह किया था। जहां उक्त थाना प्रभारी ने हेमंत के आवेदन पर टिप्पणी करते हुए लिखा है कि चूॅकि मामला मिहिजाम थाना जामताड़ा सं संबंधित है। इसलिए मूल आवेदन पर अग्रत्तर कार्रवई हेतु संबंधित थाना को भेजा जा रहा है। जहॉं बुधवार को रघुवर दास के विरूद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

भाजपा को मिले 50.22लाख वोट, झामुमो सिर्फ 28.17लाख मत प्राप्त कर 30सीटें जीती
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा के मत प्रतिशत में बढ़ोत्तरी हुई, लेकिन सीटों की संख्या कम हो गयी, वहीं झामुमो के मत प्रतिशत में कमी आयी, लेकिन सीटें बढ़ गयी।
भाजपा को विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा 50 लाख 22 हजार हजार 374 वोट (33.4 प्रतिशत) मिले हैं। लेकिन भाजपा सिर्फ 25 सीटों पर ही हासिल कर सकी। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा को 28 लाख 17 हजार 442 (18.7 प्रतिशत) वोट मिले, लेकिन इतने ही वोट में झामुमो 30 सीटों पर कब्जा करने में सफल रही और राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी।
राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक यदि भाजपा और आजसू पार्टी का गठबंधन होता, तो तस्वीर कुछ अलग होती। भाजपा-आजसू को कुल 62 लाख 41 हजार 907 वोट मिले, लेकिन दोनों ही दल मात्र 27 सीट ही जीत सके, जिसमें भाजपा के 25 और आजसू पार्टी की दो सीट है। भाजपा 81 विधानसभा सीटों में से 79 सीटें पर चुनाव लड़ी, वहीं आजसू पार्टी 53 सीटें पर चुनाव लड़ी।
इधर झामुमो गठबंधन (झामुमो -कांग्रेस- राजद) को 53 लाख 19 हजार 472 वोट लेकर 47 सीट झटकते हुए सरकार बनाने में कामयाब हुआ है। झामुमो को अकेले 28 लाख 17 हजार 442 (18.7 प्रतिशत), कांग्रेस को 20 लाख 88 हजार 863 (13.9 प्रतिशत) और राजद को 4 लाख 13 हजार 167 (2.7 प्रतिशत) वोट मिले हैं। झामुमो 43, राजद 7 सीटों और कांग्रेस 31 सीटों पर चुनाव लडी थी।
जबकि आजसू पार्टी को 12 लाख 19 हजार 533 (8.1 प्रतिशत) वोट मिले हैं। वहीं झारखंड विकास मोर्चा ही एक मात्र ऐसी पार्टी रही, जिसने सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़कर 8 लाख 20 हजार 757 वोट (4.5 प्रतिशत) हासिल किए जबकि झाविमो को तीन सीटों पर जीत मिली।

नवीन जयसवाल का जगह जगह स्वागत
रांची। हटिया विधानसभा से लगातार तीसरी बार विजयी प्रत्याशी नवीन जयसवाल आज डोरंडा,हीनू,बिरसा चौक,सिंह मोड़,हटिया चौक,जगर्नाथपुर चौक,अरगोड़ा चौक,एवं हरमु चौक में जोरदार स्वागत किया गया।इस अवसर पर नवीन जयसवाल ने उपस्थित कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते जीत में उनके द्वारा किये गये मेहनत के प्रति कृतज्ञता व आभार जतायी तथा भविष्य में सभी अवसर पर साथ देने का वचन दिया।जुलूस में मुख्य रूप से हटिया विधान सभा के संयोजक व महानगर महामंत्री के. के. गुप्ता ,महानगर उपाध्यक्ष वरुण साहु,पंकज वर्मा,प्रकाश साहु,राहुल सिंह, गणेश साहु,अरुण पाण्डेय,गुड्डू सिंह,लाल प्रमोद नाथ शाहदेव,संतोष मिश्रा,गोपाल सोनी,अजय गिरी,भोला सिंह,रामजी प्रसाद,कृष्ण कांत राम,पोतन,प्रदीप अग्रवाल,कुमार कुश,पप्पू जयसवाल,शिवेंदु आईच,आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Share this:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

fmovies moviesjoy primewire yesmovies 123 tv shows 123 series hd 123movies 123movies watch tv shows online free watch tv shows hd free watch anime online watch movies online free watch free tv series free watch movies online myflixer flixtor watch series online free swatchseries soap2day watchmovieshd watchserieshd