Home झारखंड नहीं मिल रहा पेंशन। बैंक ऑफ़ इंडिया का चक्कर काट रहे पेंशनधारी।
लोहरदगा

नहीं मिल रहा पेंशन। बैंक ऑफ़ इंडिया का चक्कर काट रहे पेंशनधारी।


कुडू – लोहरदगा : कुडू प्रखंड क्षेत्र के दो दर्जन सेवानिवृत शिक्षक और अन्य कर्मचारी इन दिनों काफी परेशान हैं। इनकी परेशानी का सबब है इन्हें पेंशन का नहीं मिलना। अनियमितता के कारण सभी एक पखवारे से बैंक ऑफ़ इंडिया कुडू शाखा का चक्कर काट रहे हैं। लेकिन इनकी समस्या यथावत बनी हुई है। लॉकडाउन की वजह से पहले ही उनको घर चलाना मुश्किल हो गया है। वहीँ पेंशन नही मिलने से आर्थिक तंगी से दो चार हो रहे इन पेंशनधारियों का दुर्गा पूजा का त्यौहार फीका गुज़र गया और अब ईद मिलादुन्नबी, दीपावली और छठ भी ऐसा ही गुजरने के आसार नज़र आरहे हैं।सबसे अधिक परेशानी उन्हें हो रही है जिनके घर का सारा खर्चा पेंशन पर ही आधारित है। दुखद पहलु यह कि शिक्षकों से शिक्षा प्राप्त कर कुर्सी पर बैठ साहब बने लोग इनका ज़रा भी ख्याल नहीं कर रहे हैं। इन बुज़ुर्ग शिक्षक और अन्य विभाग के सेवानिवृत हुए पेंशनधारियों की माने तो महीनो से उन्हें बैंक द्वारा सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा हैं। पेंशनधारी मो हाशिम अंसारी, सिराजुद्दीन अंसारी, उत्तिम दयाल महतो, अलिहसन अंसारी, सरफुल अंसारी, नजीबा खातुन, सुरेश महतो, विपिन गिरी, मजीद अंसारी, असिरुद्दीन अंसारी, अमानुल्लाह अंसारी, लाल मोहम्मद पवरिया, नूर मोहम्मद पवरिया, रियाजुद्दीन अंसारी, सजीबुल्लाह खान, नजीबुल्लाह खान, रामदास राम, सफरुद्दीन सरीखे दो दर्जन से भी अधिक पेंशनधारी हैं जिनका खाता बैंक ऑफ़ इण्डिया की कुडू शाखा में संचालित है। इनमे से कुछ को दो माह तो कुछ को एक माह से पेंशन नहीं मिला और कुछ को मिला भी है तो आधा अधूरा मिला है।

Share this:

Advertisement

Previous articleराज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।
Next article34 साल बाद गांव लौटे एक शख्स को देखने के लिए उमड़ी भीड़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular