Home Jharkhand पंचायत स्तरीय किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन

पंचायत स्तरीय किसान सम्मेलन का हुआ आयोजन

16  स्वावलंबी किसानों को शॉल देकर सम्मानित किया गया*
कैरो ( लोहरदगा ) : प्रखंड के खरता अखरा टोली में रविवार को पंचायत स्तरीय किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे विकास भारती विशुनपुर तत्वाधान में प्रखंड प्रमुख मुन्नी उराईन के मदद से आत्मनिर्भर पंचायत के 16  स्वावलंबी किसानों को शॉल देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित किसानों का चयन उनके द्वारा कृषि पशुपालन, मछली पालन व दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य को लेकर किया गया। इन किसानों ने कृषि पशुपालन क्षेत्र में कार्य करते हुए अपने वार्षिक आय को 2 से 2.5 लाख रुपए तक बढ़ा के अपना परिवार व समाज मे अपनी अलग पहचान बनाई है। कार्यक्रम में विकास भारती संस्थान के क्षेत्रीय समन्वयक देवेंद्र मंडल ने कहा कि किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि इंसान चाहे किसी भी स्तर पर ऊंचा उठ जाए किन्तु बिना भोजन के जीवन संभव नही है और उनकी पूर्ती अन्नदाता के द्वारा ही संभव हो सकता है। अब समय है किसानों को कृषि की नई तकनित और उन्नत किस्म के तरीके से खेती करने की। संस्थान के नीरज कुमार ने कहा कि कृषि के बढ़ावा के बारे में जानकारी देते हुए जल संरक्षण, जैविक खेती व गोबर के उपयोग के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हमारे देश के सत्ता में बैठे लोग हो अथवा अधिकारी सभी कोई अन्नदाता की बात करते हैं परंतु आज के समय मे भी किसानों की जमीनी परेशानी को समझने वालों की  कमी है जिसे संस्थान पूरा करने की कोसिस करती है।कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख मुन्नी उराईन ने कहा कि संस्थान द्वारा किसानों के सम्मान में इस तरह के आयोजन के आयोजन करने से जहां एक ओर किसानों में हौशला और उत्साह बढ़ता है वहीं कृषि के क्षेत्र में नई नई जानकारी मिलती है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्थान के प्रमुख मुन्नी उराईन, दीपक दुबे, बंधु उरांव, रिपुसूदन तिवारी, बैजू मुंडा, मनील उरांव, तिला उरांव, चौधरी टाना भगत, जुगल साहू,  बीरबल महली, सोमनाथ महली, बुलु महतो, महाबीर टोप्पो, कार्तिक महतो, बहादुर उरांव, बिनय भगत सहित पंचायत के किसान मौजूद हुए

Share this:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

fmovies moviesjoy primewire yesmovies 123 tv shows 123 series hd 123movies 123movies watch tv shows online free watch tv shows hd free watch anime online watch movies online free watch free tv series free watch movies online myflixer flixtor watch series online free swatchseries soap2day watchmovieshd watchserieshd