Home Jharkhand पार्टी से निष्कासित लोग अपने को बता रहे पदधारी, कार्यकर्ता रहे सतर्क...

पार्टी से निष्कासित लोग अपने को बता रहे पदधारी, कार्यकर्ता रहे सतर्क : संतोष महतो

जनता को दिग्भ्रमित करने के लिए निष्कासित व्यक्ति कर रहे हैं कांग्रेसजनों के साथ बैठक 
लोहरदगा। युवा कांग्रेस कमिटी, लोहरदगा के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार महतो ने बयान जारी कर पार्टी से निष्कासित कार्यकर्ताओं पर जमकर निशाना साधा है। संतोष कुमार महतो ने कहा कि पार्टी के निष्कासित लोग अब भी जनता को दिग्भ्रमित करने के लिए स्वयं को पार्टी के पदधारी बता रहे हैं और बैठक भी कर रहे हैं। ऐसे लोगों से जनता और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गत विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा के बैनर तले कमल फूल चिन्ह के साथ चुनाव लड़े सहयोगी लोग अब भी पार्टी के पदधारी होने का दावा करते हुए बैठके कर रहे हैं। जो इनके दोहरे चरित्र को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि उनके सभी सहयोगियों को पार्टी से तत्काल प्रभाव से निष्काषित कर दिया था। लेकिन भाजपा के बैनर तले विधानसभा चुनाव में गहरी मात खाने के बाद भी इनकी बेशर्मी देखिये कि उपचुनाव में कांग्रेस के प्रति इनका लूट खसोट का मोह भंग नही हुआ और पार्टी के प्रति अपना बर्चस्व बनाने के लिए दुमका एवं बेरमो चुनाव में पार्टी के झंडे बैनर के साथ देखे गए। सम्भवतः यह भाजपा की गहरी चाल थी जो भाजपा का एजेंट बनकर पार्टी में घुसने का प्रयास कर रहे थे, परंतु सफल नही हुए। वर्तमान में उनके सहयोगी जनता को दिग्भर्मित करने के लिए सुमित सिन्हा एवं अन्य युवा कांग्रेस की बैठक पिछले दिनों कैरो प्रखंड में लिया। पार्टी से निष्कासित लोग सरकार के बनते ही पदाधिकारी बनकर घूम रहे है। निष्कासित लोग पार्टी का नेतृत्व कर रहे है । अपना जमीर बेचकर राजनीति कर रहा है। राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू एवं विधायक सह मंत्री रामेश्वर उरांव लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी के अभिभावक हैं पूरे चुनाव में जिन लोगों ने भाजपा का काम किया और दूसरे पार्टी का पोलिंग एजेंट मतदान एजेंट बनकर डॉ रामेश्वर उरांव को हराना चाहा ऐसे लोग की मनसा समझने की जरूरत है कि क्यों पार्टी से निष्कासित व्यक्ति आज भी अपने आपको युवा कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बता रहा है। पूरे संगठन की कार्यसमिति की बैठक कर इन्हें निकाला गया था और आज इतने दिनों के बीत जाने के बाद यह फिर से पेपरबाजी और संगठन चलाने की चाल चल रहे हैं। पूरी कमेटी का बैठक कर उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया है एवं इसकी सूचना प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी को भी दिया जा चुका है।

Share this:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

fmovies moviesjoy 123 tv shows 123 tv shows hd 123moviesfree 123movie watch tv shows free online watch tv shows online watch anime online free watch movies online free watch free tv series watch free movies online myflixer flixtor watch series online swatchseries soap2day watchmovieshd watchserieshd