Home Jharkhand प्रखण्ड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह वनभोज का आयोजन

प्रखण्ड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह वनभोज का आयोजन

कैरो से शकील अहमद की रिपोर्ट

पार्टी जमीनी स्तर पर कार्य कर जनता का सुख दुख का ख्याल रखते हुए विकास चाहती है:कमल किशोर

कैरो ( लोहरदगा ) : प्रखंड क्षेत्र के चाल्हो पतरा में शनिवार को आजसू पार्टी का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह वनभोज का आयोजन किया गया।सम्मेलन में कैरो,उतका ,नरौली,गज़नी,चाल्हो,सढ़ाबे,महुवारी,ग्राडीह,उल्टी,गोपालगंज,बक्सी सहित अन्य गांव के कार्यकर्ता उपस्थित हुए।सर्वप्रथम विभिन्न गांव से आये कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मेलन में अपने-अपने विचार के साथ संगठन को और भी सशक्त बनाने की बात कही गई। मौके पर उपस्थित पूर्व विधायक सह आजसू पार्टी केंद्रीय उपाध्यक्ष कमलकिशोर भगत ने कार्यकर्ता सम्मेलन को सबोंधित करते हुए कहा की आजसू पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो सभी समुदाय के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहती है।झारखण्ड में सभी समुदाय के लोग निवास करते है पार्टी सभी को एक सूत्र में पिरो कर झारखंड की विकास चाहती है।राज्य सहित पूरे देश मे निवास करने वाले व्यक्ति एक हैं।पार्टी किसी जाति विशेष पर कार्य नही करती बल्कि सभी को सम्मान देते हुए विकास की सपना देखती है।आजसू पार्टी जमीनी स्तर पर कार्य कर जनता का सुख दुख का ख्याल रखते हुए विकास चाहती है वंही महिला मौर्चा केंद्रीय उपाध्यक्ष नीरू शांति भगत ने सम्मेलन को सबोंधित करते हुए कहा कि यह पार्टी हमेशा महिलाओं का विशेष ख्याल रखती है।पार्टी महिलाओं को सशक्त करते हुए स्वरोजगार से जोड़ कर विकास की गंगा बहाने है प्रयास करती आई है।आज के समय मे पार्टी महिलाओं को समाज मे एक मजबूती के साथ खड़ा करने का कार्य किया है जिसका प्रभाव क्षेत्र में देखने को मिलता है।आजसू पार्टी सभी का विकास चाहती है।कार्यकर्ता सम्मेलन को पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने भी सम्बोधित करते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया।मौके पर हसन अंसारी,लालगुडू नाथ सहदेव,अनिता देवी,नारायण प्रसाद,परमेश्वर भगत,बिपिन सिंह,संजय महतो,पिंकी उरांव ,अरविंद उरांव,परमानंद साहू,मनोज यादव,कृष्णा साहू,बलराम साहू,ब्रजेश रविदास,जगलाल राम,गौतम बैठा आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

fmovies moviesjoy primewire yesmovies 123 tv shows 123 series hd 123movies 123movies watch tv shows online free watch tv shows hd free watch anime online watch movies online free watch free tv series free watch movies online myflixer flixtor watch series online free swatchseries soap2day watchmovieshd watchserieshd