प्रादर्श गेट पर लगा रहा फिता, किसी ने नहीं किया उद्घाटन
केरेडारी प्रखंड मुख्यालय परिसर में कृषि मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस कृषि मेला सह प्रदर्शनी में किसानों के द्वारा आलू ,बैंगन ,मिर्च,मुली, शिमला, मिर्च ,प्याज, कद्दू, फूल गोभी,कोहडा, पत्ता गोभी, नींबू, ईख,गेहूं ,मुर्गा-मुर्गी इत्यादि पादर्श लगाया गया था। प्रखंड क्षेत्र से आए हुए किसान भाइयों ने सभी पादर्शो को देखकर जानकारी ले रहे थे ,वही कृषि मेले में लोगों की आस आए हुए स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद और कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कोई भी प्रादर्श का अवलोकन नहीं किए। साथ ही साथ कृषि मेले सह प्रदर्शनी के उद्घाटन के लिए प्रादर्श गेट पर लगा फिता लगा ही रह गया। किसी ने कृषि मेले का फीता काटकर उद्घाटन नहीं किया। जिससे लोगों में तरह-तरह की क्यास लगाए जा रहे थे ,की क्या कृषि मंत्री इस कृषि मेला सह प्रदर्शनी कार्यक्रम में क्षेत्र से उगाए हुए सब्जी, फल ,फसल आदी के अवलोकन करने छोड़ अपनी राजनीतिक भाषण के लिए यहां पहुंचे हैं। जिससे किसानों का मनोबल कम हो गया। किसान कृषि मेले का उद्घाटन और अवलोकन नहीं होने से मायूस नजर आए।