Home Jharkhand पुरखों के सपनों को सकार करने के लिए संघर्ष ही प्रमुख रास्ता...

पुरखों के सपनों को सकार करने के लिए संघर्ष ही प्रमुख रास्ता : राजू महतो

आगामी विधानसभा बजट सत्र में 81 विधायकों का घेराव करने ऐलान 
लोहरदगा :  आंदोलनकारी मोर्चा की बैठक शनिवार को समाहरणालय मैदान में मोर्चा के जिलाध्यक्ष अश्विनी कुजूर की अध्यक्षता में हुई।  बैठक में मुख्य रूप से केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ विरेन्द्र कुमार सिंह, केन्द्रीय प्रवक्ता पुष्कर महतो, केन्द्रीय कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो, केन्द्रीय कमिटी के सूर्यदेव भगत, मांडर कमिटी के डेविड बलमुचू, चन्दवा के रशिद खान, जोसेफ अभाष मिंज, राजेंद्र तिर्की, महमूद आलम, संरक्षक प्रोफेसर विनोद भगत, सचिव शाहिद अहमद, अनिल कुमार भगत, क्यूम खान, राकेश कुमार सिन्हा, अमर किडो, कृष्णा ठाकुर, सीता उरांव, रूदन उरांव, दशरथ गिरी, सोमनाथ भगत, दीपक वर्मा, शिवराज टाना भगत, सूरज मोहन लकड़ा, हीरामनी कुमारी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरूआत पराक्रम दिवस पर झारखंड आंदोलनकारियों ने सबसे पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर सलामी दी गई। संबोधित करते हुए केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों को राज्य सरकार सम्मान एवं अधिकार दे। पुरखों के सपनों को सकार करने के लिए संघर्ष ही प्रमुख रास्ता है। सभी झारखंड आंदोलनकारी चाहे वह जेल गए हों या नहीं गए हों, उनके साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाए। सभी के लिए एक समान व अन्य सुविधाएं मुहैया कराया जाए। उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य का निर्माण हुए 20 वर्ष का समय गुजर जाने के बावजूद आन्दोलनकारियों को उनका सम्मान एवं अधिकार नहीं मिला है। ऐसे में विरोध प्रदर्शन से सरकार को यह बताया जाएगा कि जिन आंदोलनकारियों ने अपने संघर्ष से अलग राज्य बनाने में सबकुछ न्यौछावर कर डालें, उन्हें स्वतंत्रता सेनानियों को दी जाने वाली उचित सम्मान, पेंशन, मेडिकल सुविधा, परिवार के सदस्यों को नौकरी, विकास कार्यों में सहभागिता के साथ सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाए। उन्होंने कहा कि यह सरकार बिना संघर्ष के हमारे हक और अधिकार नहीं देने वाली है। अब हम अगामी सत्र में विधानसभा घेराव के माध्यम से झारखंड के सभी 81 विधायकों का घेराव करेंगे। संबोधित करने वालों में केन्द्रीय अध्यक्ष डॉ विरेंद्र कुमार सिंह, संयोजक प्रोफ़ेसर विनोद भगत, केन्द्रीय प्रवक्ता पुष्कर महतो, अनिल कुमार भगत, सालेन लकड़ा, अमानत अंसारी, संजय कुमार, जगदीश उरांव, रूस्तम खान, बंदे उरांव आदि शामिल थे। सबों ने एक स्वर में कहा कि ” संघर्ष के रास्ते, मान-सम्मान, पहचान, पेंशन, नियोजन के वास्ते! ” विधानसभा घेराव के माध्यम से सभी 81 विधायकों को घेरेंगे। बैठक में रूदन उरांव, दशरथ गिरी, सोमनाथ भगत, दीपक वर्मा, शिवराज टाना भगत, सूरज मोहन लकड़ा, हीरामनी, दशरथ गिरी, सोमनाथ भगत, दीपक वर्मा, शिवराज टाना भगत, महबूब अंसारी, बंदे उरांव, सूरज मोहन लकड़ा, हीरामनी आदि समेत बड़ी संख्या में आंदोलनकारी साथी मौजूद थे।

Share this:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

fmovies moviesjoy primewire yesmovies 123 tv shows 123 series hd 123movies 123movies watch tv shows online free watch tv shows hd free watch anime online watch movies online free watch free tv series free watch movies online myflixer flixtor watch series online free swatchseries soap2day watchmovieshd watchserieshd