Home झारखंड पूर्व अध्यक्ष सुखदेव भगत व शाहिद अहमद बेलू ने गहरी शोक संवेदना...

पूर्व अध्यक्ष सुखदेव भगत व शाहिद अहमद बेलू ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया।

रिपोर्ट शकील अहमद

कैरो ( लोहरदगा ) : दैनिक भास्कर के कैरो प्रखण्ड रिपोर्टर,समाज सेवी,अंजुमन ईसलामिया कैरो के सेक्रेट्री समीद अंसारी के 78 वर्षीय पिता जमीरुदीन अंसारी का बुधवार रात्रि निधन हो गया वे विगत एक माह से पैरालाइसिस से ग्रसित थे।उनकी निधन की सूचना पाकर क्षेत्र के गण्यमान्य लोगों के अलावे लोहरदगा विधान सभा के पूर्व विधायक सह झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव भगत व शाहिद अहमद बेलू उनके आवास पहुंचकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया।मौके पर उन्होंने कहा कि दुनिया मे जो भी आएं है उन्हें एक न एक दिन दुनिया छोड़कर जाना ही होता है।अपने के खोने का दुख तो होता ही है परन्तु हम चाह कर भी कुछ नही कर पाते।उन्होंने शोकाकुल परिवार के सदस्यों को ढाढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में हमसब परिवार वालो के साथ हैँ।मौके पर जमील अख्तर,मो सजाद,रियाज अंसारी, मुबारक हुसैन,खुर्शीद अंसारी,समीम अंसारी,सकील अंसारी आदि शामिल थे।

Share this:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular