Home Jharkhand राज्यसरकार के खिलाफ अजजा मोर्चा ने धरना दिया

राज्यसरकार के खिलाफ अजजा मोर्चा ने धरना दिया

कैरो से शकील अहमद की रिपोर्ट

राज्यसरकार हर मोर्चे पर विफल-मोर्चा

कैरो ( लोहरदगा ) : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा राज्यसरकार के नीतियों के विरुद्ध प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर भाजपाई ने राज्य सरकार को हर मोर्चे में विफल होने का आरोप लगाया। प्रखंड भाजपा अध्यक्ष लखन उरांव ने राज्य सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर उरांव ने मौके पर कहा राज्य सरकार जमीन से ओझल हो गई है और ट्विटर में सरकार हावी है। सरकारी तंत्र में भ्रष्टाचार ऊपर से नीचे तक चल रहा है। अपराधी बेलगाम हैं। बलात्कार की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। राज्य सरकार के एक साल के कार्यकाल को लेकर पार्टी मोर्चा सवाल उठाती नज़र आई। मोर्चा महामंत्री ने सरकार के इस एक वर्ष के कार्यकाल को विफलताओं का वर्ष बताया। पूर्व विधायक व एस टी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव ने कहा कि झारखंड में बलात्कार के मामलों की भयावह स्थिति है झारखंड प्रदेश में हेमंत सोरेन सरकार के आने के बाद पिछले 1 वर्ष में 1765 दुष्कर्म की घटनाएं हुई है। प्रत्येक दिन पांच दुष्कर्म एवं पांच हत्याएं प्रदेश में हुई है। सरकार का एक साल का कार्यकाल में भ्रष्टाचार, अपराध, नक्सलवाद, महिलाओं आदिवासियों, दलितों पर अत्याचार एवं बलात्कार की घटनाएं दिनों दिन बढ़ती चली जा रही है। प्रशासन एवं सरकार इसे रोकने में पूर्णत विफल साबित हो रही है। मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बजरंग उरांव ने कहा कि हेमंत सरकार के एक साल के कार्यकाल में जनता बदहाल है, मंत्री मालामाल हैं।मौके पर पूर्व विधायक व मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, शिवशंकर उरांव, उरांव प्रदेशमहामंत्री विंदेश्वर उरांव,लखन उरांव प्रखंड अध्यक्ष,बजरंग उरांव प्रदेश कार्यसमिति सदस्य। उपाध्यक्ष सुरजमोहन साहू ,भीखराम उरांव,सुनील उरांव, सुखन उरांव,गोविंद महतो,राधेश्याम लोहरा,वीरेंद्र महली, जयराम उरांव,सुरेंद्र उरांव , प्रखंड अध्यक्ष लखन उरांव,,मनोज साहू,कैलाश महतो,राजू प्रजापति आदि उपस्थित थें।

Share this:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

fmovies moviesjoy primewire yesmovies 123 tv shows 123 series hd 123movies 123movies watch tv shows online free watch tv shows hd free watch anime online watch movies online free watch free tv series free watch movies online myflixer flixtor watch series online free swatchseries soap2day watchmovieshd watchserieshd