Home Jharkhand रांची रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे उपलब्ध होगी एंबुलेंस सेवा उपायुक्त रांची

रांची रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे उपलब्ध होगी एंबुलेंस सेवा उपायुक्त रांची

रांची जिला प्रशासन और इंडियन आॅयल काॅरपोरेशन के बीच साइन हुआ एमओयू

सीएसआर फंड के तहत सहयोग करेगा आईओसीएल

रांची रेलवे स्टेशन पर जल्द ही 24 घंटे एंबुलेंस सेवा उपलब्ध होगी। रांची जिला प्रशासन और इंडियन आॅयल काॅरपोरेशन के बीच इसे लेकर आज दिनांक 08 जनवरी 2020 को एमओयू साइन हुआ। उपायुक्त रांची श्री राय महिमापत रे और सीएसआर हेड, इंडियन आॅयल काॅरपोरेशन, श्री प्रमोद रंजन ने एमओयू पर साइन किया।

सीएसआर के तहत सहयोग करेगा इंडियन आॅयल काॅरपोरेशन

रांची रेलवे स्टेशन में 24 घंटे शुरु होने वाली एंबुलेंस सेवा में इंडियन आॅयल काॅरपोरेशन सीएसआर फंड के तहत सहयोग करेगा। इस प्रोजेक्ट के तहत आइओसीएल 26 लाख की राशि सीएसआर के तहत प्रदान करेगा।

मरीज को जल्द मिल सकेगी सुविधा – उपायुक्त

एमओयू साइन करने पर सहयोग के लिए आईओसीएल का धन्यवाद देते हुए रांची उपायुक्त श्री राय महिमापत रे कहा कि इसे लेकर काफी पहले अनुरोध किया गया था, जिसे आईओसीएल ने पूरा किया। रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे एंबुलेंस सेवा उपलब्ध रहने पर मरीज को फौरन चिकित्सकीय सुविधा मिल सकेगी। ये सिविल सर्जन के माध्यम से आॅपरेट होगा और डीआरएम रांची इसे देखेंगे।

माॅडल आंगनबाड़ी केन्द्र बनाने में सहयोग कर रहा है आइओसीएल

रांची जिले के नामकुम प्रखंड में 40 आंगनबाड़ी केन्द्रों को माॅडल आंगनबाड़ी केन्द्र बनाने में भी आइओसीएल सीएसआर फंड के तहत सहयोग कर रहा है। इससे संबंधित एमओयू सितंबर 2019 में साइन कियाग था। इस प्राजेक्ट में हुए विस्तार पर भी आज रांची जिला प्रशासन और आईओसीएल के बीच एमओयू साइन किया गया।

इस मौके पर डीआरएम, सिविल सर्जन विजय बिहारी प्रसाद, रांची, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, रांची श्रीमती सुमन सिंह आदि उपस्थित थे।

Share this:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

fmovies moviesjoy primewire yesmovies 123 tv shows 123 series hd 123movies 123movies watch tv shows online free watch tv shows hd free watch anime online watch movies online free watch free tv series free watch movies online myflixer flixtor watch series online free swatchseries soap2day watchmovieshd watchserieshd