Home Jharkhand होली 2020: होली को लेकर रांची में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे...

होली 2020: होली को लेकर रांची में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात


RANCHI : झारखंड की राजधानी रांची में पूरे हर्षोल्लास के साथ होली का त्यौहार मनाया जा रहा है। सुबह होने का साथ एक-दूसरे को रंग लगाने के साथ मस्ती और उत्साह का माहौल बन गया है। त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन के व्यापक इंतजाम नजर आ रहे हैं। सड़कों पर जगह-जगह पुलिस के जवान मौजूद हैं। असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने पहले ही आम लोगों से अपील की है कि वह किसी भी आपात परिस्थिति के दौरान तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें।

*होली की खरीदारी के बाद बाजार में सन्नाटा*

होली में भारी बिक्री और खरीदारी के बाद मंगलवार को बाजार में सन्नाटा दिख रहा है।
शहर में कहीं-कहीं ही दुकानें खुली हुई हैं। अधिकांश दुकानें त्यौहार के कारण बंद हैं। आम लोगों के साथ-साथ व्यापारी समुदाय भी पूरे हर्षोल्लास के साथ रंगों का त्यौहार मना रहा है। रंग और अबीर की दुकानें जरूर जहां-तहां खुली हुई दिखाई दे रही हैं।

*आपात स्थिति में यहां करें कॉल*

*अधिकारियों के नाम कार्यालय मोबाइल नंबर*

उपायुक्त 2214001 9431708333

एसएसपी रांची 2361172 9431706136

एसपी (ग्रामीण) 2200238 9431706138

सिटी एसपी रांची 2200898 9431706137

ट्रैफिक एसपी रांची 2206266 9431706140

एडीएम रांची 2214182 9431101954

एसडीओ रांची 2208378 9431701700

एसडीओ बुंडू 06530-255200 9231107193

पुलिस कंट्रोल रूम रांची 100

अग्निशमन के चार फायर स्टेशनों के नंबर

डोरंडा फायर स्टेशन 9304953404

पिस्का मोड़ फायर स्टेशन 9304953405

ऑडे्र हाउस फायर स्टेशन 9304953406

धुर्वा फायर स्टेशन 9304953407

शहर के महत्वपूर्ण थानों का नंबर

कोतवाली थाना 9431706158

लालपुर थाना 9431706159

डेली मार्केट थाना 9431706163

ङ्क्षहदपीढ़ी थाना 9431706164

लोअर बाजार थाना 9431706171

सदर थाना 9431706160

चुटिया थाना 9431706165

अरगोड़ा थाना 9431706170

डोरंडा थाना 9431706168

जगन्नाथपुर थाना 9431706169

धुर्वा थाना 9431706166

गोंदा थाना 9431706162

बरियातू थाना 9431706161

सुखदेव नगर थाना 9431788800

कांके थाना 9431706165

नामकुम थाना 9431706173

रातू थाना 9431706175

नगड़ी थाना 9431706176

*हर थाने में दिया गया है क्विक रिस्पांस टीम*

सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक ना हो, इसके लिए सभी थानों में क्यूआरटी के जवानों को तैनात किया गया है। सभी जवानों को आदेश दिया गया है कि त्योहार के दौरान सभी जवान हमेशा चौकन्ना रहें। जरूरत पडऩे पर उन्हें दूसरे थाना क्षेत्र में तुरंत भेजा जा सकता है। अधिकारियों को भी त्योहार के दौरान मुस्तैद रहने का आदेश दिया गया है। सभी डीएसपी को अपने संबंधित थाना प्रभारी से लगातार सामंजस्य स्थापित करते रहने का आदेश दिया गया है।

Share this:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

fmovies moviesjoy primewire yesmovies 123 tv shows 123 series hd 123movies 123movies watch tv shows online free watch tv shows hd free watch anime online watch movies online free watch free tv series free watch movies online myflixer flixtor watch series online free swatchseries soap2day watchmovieshd watchserieshd