Home Jharkhand रांची जिला बुढ़मू प्रखंड में ग्राम प्रधानों के साथ बड़ी लापरवाही।

रांची जिला बुढ़मू प्रखंड में ग्राम प्रधानों के साथ बड़ी लापरवाही।

मुजफ्फर हुसैन अंसारी संवाददाता, रांची

बुढ़मू प्रखंड में ग्राम प्रधानों में असंतोष एवं भ्रम का माहौल

बुढ़मू प्रखंड में 77 ग्राम प्रधान, लेकिन अपर समाहर्ता को 44 ग्राम प्रधानों का सूची भेजा गया

रांची:- झारखंड प्रदेश ग्राम प्रधान महासंघ के महासचिव रमेश उरांव एवं अध्यक्ष प्रोफेसर प्रेम नाथ मुंडा के नेतृत्व में रांची जिले के बुढ़मू प्रखंड के ग्राम प्रधानों की समस्याओं को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी नम्रता जोशी और अंचल निरीक्षक से सौहार्द पूर्ण से वार्ता हुई। प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी ने स्वीकार किया की बुढ़मू प्रखंड के ग्राम प्रधानों का ग्राम प्रधान ना लिखकर ग्राम सभा का पद का पत्राचार किया गया है। उपायुक्त व उप समाहर्ता रांची को उसमें सुधार किया जायेगा। इस बात लेकर ग्राम प्रधानों में असंतोष एवं भ्रम का स्थिति उत्पन्न हो गया है। जिस गलती के कारण ग्राम प्रधानों का मानदेय राशि ₹2000 के जगह ₹1000 ही मानदेय राशि मिलता है। बुढ़मू प्रखंड में 77 ग्राम प्रधान है लेकिन उच्च अधिकारी अपर समाहर्ता को 44 ग्राम प्रधानों का सूची भेजा गया है। बाकी ग्राम प्रधानों का सूची रांची जिला में नहीं भेजा गया है। जिसके कारण मानदेय राशि सभी ग्राम प्रधानों को नहीं मिल पा रहा है। गलत और समस्याओं को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी बुढ़मू व अंचल निरीक्षक से बातचीत किया गया और कहां गया कि पुनः 77 ग्राम प्रधानों का सूची अपर समाहर्ता को भेजी जाए। जिसमें दोनों पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जो त्रुटि हुई है उसको सुधार कर अवश्य उच्च अधिकारी के पास ग्राम प्रधान का पद का सूची भेजा जाएगा। यह भी कहा गया कि परंपरागत ग्राम प्रधान है और मृत्यु हो जाती है तो उनके स्थान पर प्रधान के परिवार को ही प्राथमिकता दिया जाना चाहिए तथा श्री रमेश उरांव ने यह भी कहा कि झारखंड में दो तरह का नियम कानून चल रहा है। अधिसूचित क्षेत्र में ग्राम प्रधानों के अध्यक्षता में ग्राम सभा की बैठक की आयोजन होता है और गैर अधिसूचित क्षेत्र में पंचायत से चुने हुए मुखिया ग्राम सभा की अध्यक्षता करते हैं। लेकिन वरीय पदाधिकारी इस बात को नहीं समझते ना सुनते हैं और मनमाने तरीके से ग्राम प्रधानों एवं ग्रामीण जनता को परेशान करने के लिए अपना नियम कानून थोप देते हैं। यह सब में पदाधिकारियों को नियम कानून पढ़ कर के सुधार करने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल झारखंड प्रदेश ग्राम प्रधान महासंघ के महासचिव रमेश उरांव, प्रोफेसर प्रेमनाथ मुंडा, राम लखन, पहान ग्राम प्रधान अध्यक्ष, बुढ़मू प्रखंड ग्राम प्रधान बलदेव पहान, सुकरा मुंडा, दीपक मुंडा, प्रदीप मुंडा, रोहित मुंडा, रवि पहान, देवराज मुंडा, लालजीत पहान इत्यादि बहुत से ग्राम प्रधान शामिल थे।

Share this:

Previous article20 वर्षो से बन्द हेंदेगीर छापर कोलयरी पुनः चालू होगा- जीएम
Next articleनिस्वार्थ भाव से काम करने से ही पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी:जमील

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

fmovies moviesjoy 123 tv shows 123 tv shows hd 123moviesfree 123movie watch tv shows free online watch tv shows online watch anime online free watch movies online free watch free tv series watch free movies online myflixer flixtor watch series online swatchseries soap2day watchmovieshd watchserieshd