Home Jharkhand रांची के रुक्का डैम में हुआ गंगा उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ।

रांची के रुक्का डैम में हुआ गंगा उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ।

मुजफ्फर हुसैन संवाददाता, रांची

निदेशक सूडा, उपायुक्त रांची, डीडीसी रांची सहित सभी पदाधिकारियों ने श्रमदान कर चलाया स्वच्छता अभियान

पौधारोपण कर पदाधिकारियों ने दिया क्लीन एन्ड ग्रीन संदेश

उपस्थित जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों, कर्मियों एवं आंगनबाड़ी सुपरवाइजर सहित सेविकाएं ने लिया स्वच्छता शपथ

रांची:-
रांची के रुक्का डैम किनारे से गंगा उत्सव 2020 कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। निदेशक सूडा श्री अमित कुमार, उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन, उप विकास आयुक्त श्री अनन्य मित्तल, एसडीएम रांची सुश्री समीरा एस सहित उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने श्रमदान कर डैम के किनारे पर फैले कचरे की साफ – सफाई करते हुए गंगा उत्सव का शुभारंभ किया। स्वच्छता अभियान के पश्चात निदेशक सूडा, उपायुक्त रांची सहित सभी पदाधिकारियों ने पौधारोपण कर क्लीन एन्ड ग्रीन का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन नगर विकास विभाग के सहायक निदेशक संजय कुमार ने किया।

सोमवार को रांची के रुक्का डैम में नमामि गंगे मिशन के तहत आयोजित हो रहे गंगा उत्सव कार्यक्रम 2020 का शुभारंभ किया गया। इस दौरान निदेशक सूडा एवं उपायुक्त रांची की अगुवाई में जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों तथा कर्मियों द्वारा श्रमदान कर डैम के आस-पास की साफ – सफाई की गई। साथ ही, सभी पदाधिकारियों द्वारा पौधारोपण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने कहा, “डैम या जलश्रोतों की साफ – सफाई के लिए हम सभी को खुद को जागरुक रखना होगा। गंगा उत्सव जैसे कार्यक्रम आम जनमानस के बीच जागरुकता फैलाने हेतु आयोजित की जाती है और हमें अपने अलावा दूसरों को भी इस सम्बंध में जागरुक करना चहिए।”

इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि, “अभी जो भी लोग यहां उपस्थित हैं, वो सभी श्रमदान के दौरान यह याद रखें कि अभी यहां से जाने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि यहां किसी भी तरह का प्लास्टिक कचरा कम से कम नहीं दिखना चाहिए।”

राँचीवासियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा, “जो भी लोग डैम के आस – पास या किनारों पर पिकनिक मनाने के लिए आते हैं, कृपया अपने साथ डस्टबिन बैग अवश्य लाएं और सभी कचरा जमा कर अपने साथ ले जाएं। डैम के किनारे जहां-तहां कचरा नहीं फेंकें। इससे न सिर्फ़ हमारे जलश्रोत साफ रहेंगे अपितु देशभर में यह संदेश जाएगा कि रांची के लोग स्वच्छता के प्रति जागरुक हैं और अपने शहर को स्वच्छ रखते हैं।”

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने गंगा स्वच्छता शपथ लिया। साथ ही, कभी भी जलश्रोत के किनारे कचरा नहीं फैलाने एवं साल में 100 घण्टे अपने आस पास के जलश्रोतों की सफाई के लिए दान करने की शपथ ली।

कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त रांची, डीएफओ रांची, एसपी ग्रामीण, एसडीएम रांची, अपर समाहर्ता रांची, डायरेक्टर एनईपी रांची, जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी रांची, स्थापना उप समाहर्ता, जिला कृषि पदाधिकारी रांची, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता एवं अन्य कर्मीगण , प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना प्रभारी सहित आंगनवाड़ी सुपरवाइजर आशा कुमारी शर्मा, संगीता कुमारी, करमा सेविका जोहरा बेगम सहित अन्य सेविका, करमा पंचायत के मुखिया सोमर उराँव, समाजसेवी अब्दुल सतार अंसारी भी उपस्थित थे।

Share this:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

fmovies moviesjoy 123 tv shows 123 tv shows hd 123moviesfree 123movie watch tv shows free online watch tv shows online watch anime online free watch movies online free watch free tv series watch free movies online myflixer flixtor watch series online swatchseries soap2day watchmovieshd watchserieshd