Home Jharkhand मोरहाबादी मैदान, रांची में फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण

मोरहाबादी मैदान, रांची में फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण

आयुक्त दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, उपायुक्त रांची, वरीय पुलिस अधीक्षक रहे मौजूद

रविवार, 26 जनवरी को माननीया राज्यपाल की अध्यक्षता में होगा समारोह का आयोजन

उपायुक्त ने मौके पर ही आलाधिकारियों के साथ की बैठक, दिए जरूरी निदेश

26 जनवरी, रविवार को माननीय राज्यपाल की अध्यक्षता में मोरहाबादी मैदान रांची में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारियों के जायजे के लिए आयुक्त छोटानागपुर प्रमंडल एवं उपायुक्त, रांची की अगुवाई में शुक्रवार को फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। इस दौरान सभी परेड पार्टियों के प्रदर्शन का मुआयना किया गया।

गणतंत्र दिवस तैयारियों के निरीक्षण हेतु आज शुक्रवार को फुलड्रेस रिहर्सल परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान 26 जनवरी के दिन किए जाने वाले सभी कार्यक्रमों को एक बार दुहराया गया साथ ही परेड पार्टियों से मार्च पास्ट सलामी भी ली गई। इस दौरान परेड के निरीक्षण के लिए आयुक्त दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल श्री विनोद कुमार, उपायुक्त, रांची श्री राय महिमापत रे, वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची श्री अनीष गुप्ता मौजूद थे। इस दौरान परेड के बैंड द्वारा राष्ट्रगान की धुन भी बजाई गई।
परेड के निरीक्षण के पश्चात उपायुक्त, रांची श्री राय महिमापत रे ने कार्यक्रम स्थल का मुआयना कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान जिन चीजों में कमी पाई गई, उक्त हेतु संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी निदेश भी दिए गए।
फुल ड्रेस रिहर्सल के पश्चात मौके पर ही आलाधिकारियों के साथ बैठक
परेड निरीक्षण के पश्चात उपायुक्त रांची श्री रे ने सभी आलाधिकारियों के साथ मौके पर ही बैठक भी की। इस दौरान जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित पुलिस बल के अधिकारी भी उपस्थित थे। ब्रीफिंग के दौरान अपर समाहर्ता कानून व्यवस्था ने उपस्थित सभी अधिकारियों को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची द्वारा निकाले गए संयुक्तादेश के बारे मे संक्षिप्त में जानकारी दी।
मौके पर उपस्थित वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची श्री गुप्ता ने पुलिस बल के जवानों एवं अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि, “कोई भी पुलिस अधिकारी रंग बिरंगा जैकेट पहन कर नहीं आएंगे साथ ही सभी के कपड़े पूरी तरह से साफ सुथरे एवं कार्यक्रम हेतु निदेशित नियमानुसार होंगे। इसके अतिरिक्त कोई भी अधिकारी ड्यूटी के दौरान अपने मोबाईल फोन का इस्तेमाल नहीं करेंगे जब तक कि आधिकारिक कारणों से इस्तेमाल की मजबूरी ना हो। साथ ही आने वाले अतिथियों के प्रोटोकॉल एवं पास के अनुरूप उनकी एंट्री-एग्जिट सुनिश्चित करेंगे।”
उपायुक्त, रांची श्री राय महिमापत रे ने उपस्थित सभी अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि, “जारी किए गए संयुक्तादेश के साथ कार्यक्रम स्थल का मैप भी संलग्न किया गया है। सभी अधिकारी इस मैप को देख और समझ लें जिससे कि प्रतिनियुक्ति के दौरान किसी भी प्रकार का कन्फ्यूजन ना हो। साथ ही पास के रंग के हिसाब से अतिथियों के लिए एंट्री-एग्जिट गेट, कार पार्किंग इत्यादि करवाना सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने कहा, कार्यक्रम के दौरान कई बार आमजन तिरंगे को हाथ में लेकर आते हैं और बच्चे कई बार इसे हाथ में रखना भूल जाते हैं या उनके हाथ से गिर जाता है। ऐसे किसी भी स्थिति के नजर में आने पर सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि तिरंगे को पूरे सम्मान के साथ किसी सुरक्षित स्थान पर रखा जाए।”
विभिन्न प्लाटुन जो परेड में ले रहे हिस्सा
-आर्मी (गोरखा राईफल)
-सी0आर0पी0एफ0
-एस0एस0बी0
-सी0आई0एस0एफ0
-बिहार सैन्य पुलिस
-झारखण्ड जगुआर
-जैप-01
-जैप-02
-जैप-10
-रांची जिलाबल
-झारखण्ड गृहरक्षावाहिनी
-एन0सी0सी0 ब्वॉयज

  • एन0सी0सी0 गर्ल्स
    -स्काउट एंड गाइड
    -रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय
    बैण्ड पलटन
    -आर्मी बैण्ड
    -जैप-01
    -जैप-10
    -झारखण्ड गृहरक्षा वाहिनी(बैण्ड पार्टी)
    पूरे कार्यक्रम के दौरान परेड पलटनों के लिए फर्स्ट इन कमाण्ड के रूप में सेना के कैप्टन नवीन जानू हैं। वर्तमान में ये गोरखा राइफल बटालियन, रांची में पदस्थापित हैं। इसके अतिरिक्त सैकेण्ड इन कमांड के रूप में सार्जेन्ट मेजर सन्नी कुमार हैं। वर्तमान में ये रांची जिला में सार्जेन्ट मेजर द्वितीय के पद पर कार्यरत हैं।

Share this:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

fmovies moviesjoy primewire yesmovies 123 tv shows 123 series hd 123movies 123movies watch tv shows online free watch tv shows hd free watch anime online watch movies online free watch free tv series free watch movies online myflixer flixtor watch series online free swatchseries soap2day watchmovieshd watchserieshd